फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला अस्पताल स्थित आवासीय कालोनी में छापा, बिजली चोरी में सात कर्मचारी काबू

Fri, 10 Jan 2020 11:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली विभाग की विजिलेंस टीम ने बृहस्पतिवार को महिला अस्पताल स्थित आवासीय कालोनी में छापा मारा। सात आवासों में कटिया कनेक्शन के जरिए बिजली चोरी पकड़ी गई। इन आवासों में अस्पताल के कर्मचारी रहते हैं। सातों आवासों के आवंटियों के खिलाफ देर रात बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। वहीं 10 आवासों में मीटर से बाईपास कर बिजली जलाते पाया गया, इन घरों में चेक मीटर लगाया जाएगा।
विज्ञापन


अस्पताल की आवासीय कालोनी में रहने वाले कर्मचारियों ने डीएम से शिकायत की थी कि बहुत सारे लोग बगैर कनेक्शन बिजली का उपभोग करते हैं। जिसे संज्ञान में लेते हुए डीएम ने जांच का निर्देश दिया। जिसके बाद बृहस्पतिवार को बिजली विभाग की विजिलेंस टीम जांच करने पहुंची। इंस्पेक्टर विवेक सिंह एवं अवर अभियंता मोतीलाल भारद्वाज के नेतृत्व में टीम ने 48 आवासों की जांच की। जांच के दौरान चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। बी और सी ब्लॉक में रहने वाले कर्मचारी प्रेमलता, देवेंद्र यादव, सुमित्रा गोंड, चंद्रसेन मिश्र, रमेश चंद, कृष्णा देवी एवं उपेंद्र मणि त्रिपाठी के घर में कटिया डालकर से बिजली जलाते पाया गया।

इन आवासों में रहने वाले कर्मचारी मीटर के आवेदन का कोई कागज नहीं दिखा सके। इसमें महिला अस्पताल में कार्यरत कई प्रभावशाली कर्मचारी शामिल हैं। इसके अलावा 10 घरों में मीटर से बाईपास कर बिजली जलाने का मामला सामने आया। अब इन घरों में चेक मीटर लगाया जाएगा। जिन आवासों में बिजली चोरी पकड़ी गई, उन आवासों के आवंटियों का पक्ष नहीं प्राप्त हो सका है। जब भी उनका पक्ष आएगा प्रकाशित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारी का भाई रहता था आवास में

बिजली विभाग के अवर अभियंता ने बताया कि जिन सात घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई, उसमें से एक कर्मचारी उपेंद्र मणि त्रिपाठी के आवास में उनके भाई का परिवार रह रहा है। बिजली कनेक्शन और मीटर के बारे में वे कुछ नहीं बता सके।

8 डॉक्टर व 64 कर्मचारी के हैं आवास
महिला अस्पताल में बनी आवासीय कालोनी में 64 कर्मचारी और आठ डॉक्टरों के आवास हैं। इनमें सिर्फ 22 आवासों में ही बिजली का प्रीपेड मीटर लगा है। 50 आवासों में रहने वालों के घरों में मीटर ही नहीं लगाया गया है। इन आवासों में रहने वाले महिला अस्पताल के कनेक्शन से जोड़कर बिजली जलाते हैं।

मीटर को बाईपास कर लिया कनेक्शन
अधिशासी अभियंता यदुनाथ राम ने बताया कि कटिया कनेक्शन वाले आवास के आवंटियों के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है। कुछ आवासों में कर्मचारियों ने मीटर बाईपास कर कनेक्शन लिया है। उनके खिलाफ चेक मीटर से जांच कर जुर्माना ठोंका जाएगा। उन्होंने बताया कि जल्द ही कालोनी की दोबारा जांच की जाएगी।

बक्शीपुर स्थित उपकेंद्र में भी हुई जांच
बिजली विभाग की विजिलेंस टीम ने गुरुवार को बक्शीपुर स्थित विद्युत उपकेंद्र पर भी छापा मारा। टीम को शिकायत मिली थी कि यहां दलाल सक्त्रिस्य हैं। वे उपभोक्ताओं को झांसा देकर उनसे वसूली करते हैं। हालांकि विजिलेंस टीम को वहां कोई दलाल नहीं मिला। उपकेंद्र में अब उसी को प्रवेश दिया जाएगा, जिसके पास बिजली का बिल होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें