कोरोना के कहर के बीच गोरखपुर जिले के बड़हलगंज के रहने वाली मीरा की जिदंगी में आयुष्मान योजना के कारण बच गई। दो सालों में इलाज के नाम पर घर की जमा पूंजी खत्म हो गई।
बेटियों ने अपने गहने तक बेच दिए। नौबत घर बेचने तक आ गई थी। लेकिन सीएमओ की पहल पर आयुष्मान योजना के तहत बड़हलगंज के दुर्गावती हॉस्पिटल ने महिला का ऑपरेशन निशुल्क कर उनकी जान बचाई है।
जानकारी के मुताबिक बड़हलगंज में फल का ठेला लगाने वाले मिठाई लाल की पत्नी मीरा देवी (52) का दो वर्ष पूर्व हर्निया का ऑपरेशन हुआ था। आराम न मिलने पर दोबारा ऑपरेशन हुआ। लेकिन इसके बाद परेशानियां और बढ़ गई।
मिठाई लाल ने बताया कि ऑपरेशन करने वाले चिकित्सक ने कैंसर होने की आशंका व्यक्त की। इस पर कैंसर के इलाज का खर्च सुनकर बेटियों ने अपने और पत्नी के जेवर बेचकर कैंसर की दवा शुरू कराई लेकिन कुछ असर नहीं हुआ। इस बीच छह लाख रुपये से ज्यादा का खर्च हो चुका था।