फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को चाकू से गोदा, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला को चाकू से गोदा, हालत गंभीर
विज्ञापन

चौरीचौरा (गोरखपुर)। इलाके के रामपुर रकबा के पंडितपुरा गांव में अनीता (27) से घरेलू विवाद में परिवार वालों ने मारपीट की। इस दौरान उस पर चाकू से हमला भी किया गया। ग्रामीणों के पहुंचने पर परिवार वाले उसे झंगहा के एक प्राइवेट अस्पताल ले गए। कर्मचारियों ने जब इसकी जानकारी पुलिस को दी तो परिवार के दो सदस्य भाग निकले। थाना इंचार्ज ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन

चौरीचौरा थाना प्रभारी सूर्यभान सिंह के मुताबिक जांच में पता चला कि महदेवा जंगल गांव निवासी अनीता की शादी 10 साल पूर्व रामपुर रकबा के पंडितपुरा निवासी सतिराम गिरी के लड़के राजन गिरी से हुई थी। दोनों में तालमेल न ठीक नहीं थे। 20 दिन पूर्व अनीता मायके से पति के घर आकर रहने लगी। लेकिन दोनों में विवाद नहीं रुका। रविवार की देर रात किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। जिससे पति सहित उसका छोटा भाई, मां और उसकी बहन ने हमलाकर उसे घायल कर दिया। झंगहा पुलिस की सूचना पर चौरीचौरा पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें