घटना के बाद मौके पर पड़ताल पर फॉरेंसिक की टीम
- फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर के झंगहा थानाक्षेत्र के राजधानी गांव में स्थित हाथखाल टोले पर 45 वर्षीय रंभा देवी को रविवार की रात अज्ञात बदमाश ने धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर फरार हो गए। सोमवार की सुबह पांच बजे उनके घर गांव की एक महिला गई तब घटना की जानकारी लोगों को हुई। गांव के लोग महिला को इलाज के लिए डाक्टर के पास ले गए।
स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। अभी 11 अगस्त को भी महिला पर ऐसे ही जानलेवा हमला किया गया था। उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई थी। झंगहा पुलिस, फोरेंसिक टीम सहित उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर रहे हैं।
गांव के मुनीब निषाद की पत्नी रंभा देवी रविवार की रात खाना खाने के बाद घर के दरवाजे पर बनी झोपड़ी में तखत पर अकेले सोई थी। रात में अज्ञात बदमाश उसके चेहरे, सिर और पेट में धारदार हथियार से हमला कर दिया। तखत पर काफी खून गिरा था। हमलावर रम्भा देवी के कान की बाली,मंगलसूत्र और मोबाईल उठा ले गए।