फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत, इस वजह से जांच में जुटी पुलिस

Fri, 04 Jun 2021 06:59 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने शुरू की जांच, पति, ससुर और दो ननद पर दहेज के लिए हत्या का लगा है आरोप
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर के झंगहा इलाके के जंगल रसुलपुर नंबर 2 के टोला सौलाभारी में संदीप प्रजापति की पत्नी वंदना देवी (30) की शुक्रवार को संदिग्ध हालत में मौत हो गई। विवाहिता के पिता का आरोप है कि दहेज लोभी सुसराल वालों ने उसकी हत्या कर दी। पिता राम आशीष प्रजापति की तहरीर पर पुलिस ने पति, ससुर और दो ननद के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, देवरिया जिले के गौरीबाजार के ग्राम करमाजीतपुर निवासी राम आशीष प्रजापति ने बताया कि उन्होंने सात वर्ष पूर्व अपनी लड़की वंदना की शादी झंगहा की ग्राम पंचायत जगल रसुलपुर नंबर 2 के टोला सौलाभारी निवासी संदीप प्रजापति से की थी। अपने सामर्थ के अनुसार दहेज भी दिया था। लेकिन आरोप है कि ससुराल वाले उनकी बेटी का दहेज के लिए बराबर उत्पीड़न करते रहे।

आरोप लगाया कि शुक्रवार को पति, ससुर और दो ननद ने दहेज के लिए उसके गले में फांसी का फंदा लगा कर हत्या कर दी। हालांकि पुलिस पहुंची तो मृतका का शव जमीन पर रखा गया था। झंगहा के थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्र ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें