फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में विवाहिता की हुई मौत, पति ने बताई ये बात

Mon, 30 Dec 2019 09:21 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संतकबीरनगर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

संतकबीरनगर जिले में कोतवाली क्षेत्र के डीघा निवासी एक विवाहिता की रविवार रात संदिग्ध हाल में मौत हो गई। सूचना पर सोमवार को पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। इधर, पीड़ित भाई ने दहेज के लिए बहन की हत्या का करने का पति और सास पर आरोप लगाया है। पुलिस ने पति और सास पर दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


गोरखपुर जिले के कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के नौगोपुरवा के बसंतपुर मौजा निवासी प्रदीप कुमार पटेल पुत्र स्वर्गीय प्रेम पटेल का आरोप है कि उसकी 20 वर्षीय बहन ज्ञानती की शादी सात जुलाई 2019 को कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के डीघा निवासी अजीत पुत्र लालचंद के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति और सास दहेज के लिए उसकी बहन को प्रताड़ित करते थे। बहन के विरोध करने पर उसे मारते-पीटते थे। बहन ने इसकी जानकारी दी तो कई बार समझा बुझा कर मामले को शांत करा दिया गया।

सोमवार सुबह चार बजे फोन से सूचना मिली कि उसकी बहन की दवा खा लेने से तबीयत खराब हो गई। सूचना पर जब वह बहन के ससुराल पहुंचा तो बहन की मौत हो चुकी थी। उसे संदेह के लिए उसकी बहन को पति और सास ने दहेज के लिए मार डाला है।
विज्ञापन


इधर पति अजीत का आरोप है कि वह मजदूरी करता है। रविवार की रात मजदूरी करके घर पहुंचा तो ठंडा भोजन परोसा गया। गर्भवती पत्नी से भोजन गरम करने के लिए कहा तो वह तकरार कर ली। उसी बात को लेकर पत्नी से नोकझोंक हो गई। वह भोजन गरम करके खाने लगा। इसी बीच पत्नी कमरे में गई और कमरा बंद करके साड़ी का फंदा लगाकर जान दे दी। भोजन के के बाद वह गया तो कमरा बंद मिला। बाद मेें उसने मां के साथ कमरे का फाटक तोड़ा और फंदे से लटक रही पत्नी की लाश को नीचे उतारा। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने पति और सास को हिरासत में ले लिया है। एसएसआई सुभाष मौर्या ने बताया कि पति और सास के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें