फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएमएमयूटी में अमर उजाला फाउंडेशन ने लगाया शिविर, 48 छात्रों ने किया रक्तदान

Mon, 30 Dec 2019 08:33 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
कड़कड़ाती सर्दी में रक्तदान करते विद्यार्थी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन का स्वैच्छिक रक्तदान शिविर सोमवार को मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित हुआ। कड़कड़ाती सर्दी में भी रक्तदान के लिए विद्यार्थियों में गर्मजोशी दिखाई दी। विश्वविद्यालय के हेल्थ सेंटर में आयोजित शिविर में 48 विद्यार्थियों ने रक्तदान किया।

विज्ञापन


मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एसएन सिंह ने फीता काट कर अमर उजाला फाउंडेशन के स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान सबसे पुनीत कार्य है क्योंकि आपके रक्त से चार लोगों की जान बचाई जा सकती है। रक्तदान करने आए विद्यार्थियों के जज्बे की सराहना की और शिविर के आयोजन के लिए अमर उजाला फांडेशन को साधुवाद कहा। एनएसएस के समन्वयक डॉ. राजेश वर्मा की अगुवाई में 48 विद्यार्थियों ने रक्तदान किया।

विश्वविद्यालय के मेडिकल ऑफिसर डॉ. एके पांडेय ने विद्यार्थियों को रक्तदान से होने वाले लाभ से अवगत कराया। विद्यार्थियों को बताया कि नियमित रक्तदान से ब्लड प्रेशर, हृदयरोग की संभावना काफी घट जाती हैं। रक्तदान के 24 घंटे के भीतर शरीर में नई रक्त कणिकाएं खून की कमी को पूरा कर देती हैं, नया खून बनने से शरीर चुस्त दुरुस्त रहता है। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विनय यादव, डॉ. भारती शुक्ला, छात्र सचिव आशुतोष दत्त त्रिपाठी, निशा सिंह, संयुक्त सचिव मृत्युंजय, शुभम, अभिषेक और मोहित ने रक्तदान शिविर में सहयोग दिया।
विज्ञापन


जिला अस्पताल ब्लड बैंक के मेडिकल ऑफिसर डॉ. एश्वर्य जीत श्रीवास्तव की देखरेख में लैब टेकभनीशियन (एलटी) संजय कुमार, एलटी दिलीप कुमार उपाध्याय ने रक्तदान कराया। लैब असिस्टेंट (एलए) योगेंद्र चौहान, एलए मो. इश्तियाक अली ने दान किए गए रक्त का भंडारण किया। जन संपर्क अधिकारी राकेश कुमार मिश्र और काउंसलर श्वेता यादव ने रक्तदान के प्रति विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं के जवाब दिए। शिविर में 48 यूनिट रक्त मिला। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. एसके यादव ने रक्तदान शिविर के लिए अमर उजाला फाउंडेशन और मदन मोहन मालवीय विश्वविद्यालय को धन्यवाद दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें