उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के भटनी थाना क्षेत्र के घाटी बाजार में भींगारी बाजार के तरफ से तेज रफ्तार में आ रही बाइक अचानक अनियंत्रित होकर फिसल गई। इस दौरान बाइक पर सवार महिला बीच सड़क पर गिर पड़ी। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। जबकि बाइक चालक महिला का पति घायल हो गया।
जानकारी के मुताबिक, खामपार थाना क्षेत्र के भींगारी बाजार निवासी रिंकू देवी (30) अपने पति शम्भू कुशवाहा के साथ कार्तिक पूर्णिमा पर्व के अवसर पर सोमवार की सुबह स्नान करने के लिए बरहज जा रही थी। अभी वह घाटी बाजार में पहुंची ही थी कि अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई और रिंकू बीच सड़क पर गिर गई।