फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती: कूड़ा फेकने के लिए घर से बाहर निकली थी महिला, नहीं पता था मिलेगी दर्दनाक मौत

Tue, 06 Jul 2021 11:49 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।

सार

राष्ट्रीय राजमार्ग पर खतमसराय गांव के पास हुआ हादसा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्ती जिले के छावनी थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार की सुबह बस्ती अयोध्या मार्ग पर खतमसराय गांव के पास घर से कूड़ा फेंकने निकली 61 वर्षीय महिला की डीसीएम की ठोकर से मौत हो गई। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, थाना क्षेत्र के खतमसराय गांव निवासी सेवानिवृत्त एएनएम चंद्रावती सिंह पत्नी स्व. इंद्रजीत सिंह हाइवे किनारे स्थित अपने घर से कूड़ा फेंकने निकली थी कि बस्ती से अयोध्या की ओर जा रही अनियंत्रित डीसीएम ने ठोकर मारते हुए हाइवे के बगल लोहे की रेलिंग में जा घुसी। 

डीसीएम की ठोकर से घायल चंद्रावती की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी विक्रमजोत मनीष जायसवाल ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
विज्ञापन


थानाध्यक्ष छावनी आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि दुर्घटना करने वाले वाहन को कब्जे में लेकर वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें