फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देर रात घर के दरवाजे के पास सो रही थी महिला, चमगादड़ के काटने से हुई मौत

Thu, 06 Aug 2020 05:36 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के मोतीपाकड़ गांव में 65 वर्षीय एक महिला की चमगादड़ के काटने से मौत हो गई। परिजनों ने उसका दाह संस्कार कर दिया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मोतीपाकड़ गांव के हरिचरन प्रसाद की पत्नी सेवाती देवी बुधवार की रात में अपने घर के दरवाजे के पास सोई थीं। परिजनों ने बताया कि भोर में तकरीबन साढ़े तीन बजे उनके पैर में चमगादड़ ने काट लिया।

सेवाती देवी ने यह बात परिवार के लोगों को बताई। उसके बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी। परिजन उन्हें अहिरौली बाजार में एक निजी चिकित्सक के पास ले गए। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार न होते देख मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ले जाने की सलाह दी।
विज्ञापन


परिजन उन्हें गोरखपुर ले जा रहे थे कि पिपराइच से पहले रास्ते में सेवाती देवी की मौत हो गई। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। बाद में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें