फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर: बाइक की टक्कर से महिला की मौत, सड़क पर टहलने के दौरान हुआ हादसा

Mon, 11 Oct 2021 05:01 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर।

सार

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिद्धार्थनगर जिले के शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के सियांव नानकार गांव में रविवार शाम घर के सामने एक महिला को बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के सियांव नानकार निवासी कमलावती (47) पत्नी विष्णु चौधरी रविवार को शाम घर से निकल कर सड़क पर टहलने गई थी। इस दौरान रोड पार करते समय एक बाइक ने टक्कर मार दिया। जिससे चपेट में आ गई। हादसे में गंभीर रूप से जख्मी हो गई।

इस दौरान सड़क पर टहल रहे लोगों ने घटना की सूचना परिजनों को दिया। परिजनों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर गोरखपुर रेफर कर दिया। परिजनों द्वारा गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


इस संबंध में शोहरतगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में घायल महिला की इलाज करवाने ले जाने के दौरान उसकी मौत हुई है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।  तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें