फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में नहीं भर्ती होंगे दूसरे जिले के अलक्षणिक मरीज, इस वजह से बदला गया नियम

Mon, 25 May 2020 08:56 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

  • नई व्यवस्था के तहत अपने जिले में बने कोविड-19 लेवल- वन अस्पताल में होंगे भर्ती
  • गंभीर होने पर ही बीआरडी में किया जाएगा भर्ती

 
विज्ञापन
कोरोना वायरस। - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अब मंडल के दूसरे जिलों के अलक्षणिक (बिना लक्षण) कोरोना पॉजिटिव मरीजों को भर्ती नहीं करेगा। अपने-अपने जिले अलक्षणिक मरीजों को कोविड-19 लेवल वन के अस्पताल में भर्ती करना होगा।

विज्ञापन


अगर इस दौरान उनकी तबीयत ज्यादा खराब होती है और लक्षण गंभीर होता है तो बीआरडी मेडिकल कॉलेज में बने लेवल टू व थ्री अस्पताल में भर्ती किया जाएगा।
 
जानकारी के मुताबिक अब तक गोरखपुर मंडल के जिलों में कोरोना मरीज मिलने के बाद उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया जाता रहा है लेकिन आग ऐसा नहीं होगा। अलक्षणिक मरीजों को अपने जिले में बने कोविड-19 लेवल- वन अस्पताल में क्वारंटीन किया जाएगा। शासन के निर्देश पर हर जिले में लेवल-वन अस्पताल बने हुए हैं।

 

विज्ञापन

संबंधित जिले के अधिकारी कराएंगे अंतिम संस्कार

दूसरे जिले के कोरोना संक्रमित की मौत अगर गोरखपुर में होती है तो उसका अंतिम संस्कार संबंधित जिले के अधिकारी कराएंगे। अभी तक यह काम गोरखपुर के अधिकारी की देखरेख में होता था।

स्वास्थ्य विभाग के अफसरों के मुताबिक कोरोना संक्रमित शव जिले से बाहर नहीं जाएगा। इतना जरूर होगा कि गोरखपुर की जगह संबंधित जिले के अधिकारी यहां आकर अंतिम संस्कार कराएंगे।  

सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने कहा कि दूसरे जिलों के अलक्षणिक कोरोना पॉजिटिव अब अपने जिले के ही कोविड-19 लेवल-वन अस्पताल में क्वारंटीन होंगे। गंभीर होने पर ही उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जाएगा। शव के अंतिम संस्कार के लिए भी संबंधित जिले की टीम यहां आएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें