बारिश के मौसम में वन्य जीवों खासकर सांप को पकड़ने के लिए वन्य जीव कमांड सेंटर स्थापित किया गया है। डीएफओ विकास यादव की पहल पर इसे शुरू किया गया है। कमांड सेंटर में 24 घंटे कर्मचारियों की तैनाती रहेगी।
डीएफओ विकास यादव ने बताया कि प्रभागीय वन कार्यालय, सिविल लाइंस में कमांड सेंटर खोला गया है। वन रक्षक महेश कुमार साहनी को कमांड सेंटर में प्रभारी पद पर तैनात किया गया है। इसके अलावा कमांड सेंटर के लिए मोबाइल नंबर 7839435312 जारी किया गया है। इस नंबर पर 24 घंटे सेवा उपलब्ध रहेगी।