फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: पति के पेट में चाकू घोंप बेटे को लेकर चली गई पत्नी, हालत गंभीर

Wed, 29 Dec 2021 08:20 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

झंगहा इलाके में हुई घटना, गंभीर हालत में पति मेडिकल कॉलेज में भर्ती।
विज्ञापन
घायल पति। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां झंगहा इलाके के जंगल रसूलपुर नंबर एक के टोला खपरियाभार में बुधवार को विवाद के बाद पत्नी ने पति के पेट में चाकू घोंप दिया और पांच साल के बेटे को लेकर चली गई। परिवार वाले घायल को प्राइवेट अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। युवक के पिता की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, खपरियाभार निवासी धीरज गुप्ता की शादी आठ साल पहले उरुवा के दुधारा गांव की रंभा के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति-पत्नी में किसी न किसी बात को लेकर अक्सर अनबन रही। बीच में कुछ दिनों तक पत्नी के साथ धीरज अपने ससुराल में भी रहा था।

हाल के दिनों से वह पत्नी के साथ अपने घर पर रह रहा था। बुधवार की सुबह आठ बजे किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और पत्नी ने पति के पेट में चाकू घोंप दिया।
विज्ञापन


घायल पति को छोड़कर वह पांच साल के बेटे को लेकर घर से चली गई। पति मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी का कहना है कि घटना की जानकारी हुई है, पुलिस जांचकर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें