महिला की मौत के बाद अस्पताल के बाहर मौजूद लोग।
- फोटो : अमर उजाला।
कुशीनगर जिले के हाटा कोतवाली क्षेत्र के पिपरा उर्फ तितिला गांव के निकट स्थित सुकरौली पुलिस चौकी के पास फोरलेन पर कसया की तरफ से गोरखपुर जा रहे बाइक सवार दंपती को किसी वाहन ने पीछे से टक्कर मार दिया। इस दुर्घटना में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। आस- पास के लोगों ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुकरौली पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को कसया थाना क्षेत्र के सिरसिया निवासी प्रमोद सिंह अपनी 42 वर्षीय पत्नी हीरमती देवी का इलाज कराने बाइक से गोरखपुर जा रहा था। अभी ये लोग हाटा कोतवाली क्षेत्र के पिपरा उर्फ तितिला के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रहे किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दिया। इससे बाइक सवार दोनों लोग गिरकर घायल हो गए।
पीएचसी में चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया, जबकि पति प्रमोद सिंह को भी चोटें आईं हैं। उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव का पंचनामा करा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।