फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022: सपा से पाला बदलकर कांग्रेस का हाथ थामने वालों को मिलेगा 'इनाम'

Thu, 03 Feb 2022 12:50 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष आशुतोष तिवारी ने कहा कि गोरखपुर जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से पार्टी का प्रत्याशी निर्धारित करना पूरी तरह से पार्टी नेतृत्व पर निर्भर है। ऐसे में किसी भी चीज को लेकर कयास लगाना उचित नहीं होगा।
विज्ञापन
कांग्रेस - फोटो : Twitter/@INCIndia
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा का दामन छोड़कर हाल ही में कांग्रेस का हाथ थामने वाले दो नेताओं को गोरखपुर जिले से टिकट मिलने के कयास लगाए जा रहे हैं। इनमें मनोज यादव और अनु प्रसाद शामिल हैं। इनमें से एक ने गोरखपुर तो दूसरे ने लखनऊ में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।

विज्ञापन


कांग्रेस पार्टी ने गोरखपुर जिले के नौ विधानसभा क्षेत्रों में से अभी केवल दो विधानसभा क्षेत्रों के उम्मीदवारों की घोषणा की है। ऐसे में जिन विधानसभा क्षेत्रों से समाजवादी पार्टी नेतृत्व ने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है, वहां से टिकट पाने की मंशा पाल रखे नेताओं को अब कांग्रेस पार्टी में संभावना दिख रही है। हालांकि महानगर कांग्रेस अध्यक्ष आशुतोष तिवारी का कहना है कि पार्टी नेतृत्व के टिकट दिए जाने से पहले कयास लगाया जाना उचित नहीं है।

मनोज यादव समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष जगदीश यादव के पुत्र हैं और सहजनवां विधानसभा क्षेत्र में काफी समय से सक्रिय हैं। वहीं, अनु प्रसाद गोरखपुर विश्वविद्यालय छात्र राजनीति में सक्रिय अमर पासवान की पत्नी हैं और लंबे अरसे से समाजवादी पार्टी में सक्रिय थीं। लेकिन, पार्टी से टिकट नहीं मिलने की संभावना को देखते हुए दोनों ने कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया है।
विज्ञापन


अनु प्रसाद खजनी विधानसभा क्षेत्र और मनोज यादव ने सहजनवां विधानसभा क्षेत्र से टिकट की आस लगाए हुए हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर भी इन नेताओं के कांग्रेस पार्टी ज्वाइन करने के बाद खजनी और सहजनवां विधानसभा क्षेत्रों से टिकट मिलने का कयास लगाया जा रहा है।

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष आशुतोष तिवारी ने कहा कि गोरखपुर जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से पार्टी का प्रत्याशी निर्धारित करना पूरी तरह से पार्टी नेतृत्व पर निर्भर है। ऐसे में किसी भी चीज को लेकर कयास लगाना उचित नहीं होगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें