कुशीनगर जिले के रहने वाले पप्पू मिश्रा ने बताया कि नोएडा में काम करने वाले माेनू सिंह, ब्रजेश, रजनीश मिश्रा और सिकंदर ने 10 तारीख के लिए वैशाली एक्सप्रेस के एसी थर्ड श्रेणी में टिकट बुक कराया था। इनका वेटिंग टिकट कंफर्म नहीं हुआ तो धक्का-मुक्की की बजाय चारों ने मिलकर एक टैक्सी बुक कर ली।
इसे भी पढ़ें: बिना बिचौलियों के सफर भूल जाइए, काउंटर पांच मिनट में हो जा रहा फुल
एक ट्रेवल्स कंपनी की टैक्सी 13 हजार रुपये में बुक हो गई। चारों ने अपना-अपना शेयर मिलाया और आराम से खाते-पीते घर आ गए। मोनू ने बताया कि नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली में काम करने वाले पूर्वांचल के कई साथियों ने टिकट नहीं मिलने पर निजी टैक्सी बुकिंग की है।