फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकंजा: पुलिस ने दबाव बढ़ाया तो देवी-देवताओं की शरण में पहुंचे बदमाश, हैरान करने वाली मिल रही जानकारियां

Mon, 11 Apr 2022 10:44 AM IST
vivek shukla शिवम सिंह, गोरखपुर।

सार

एसएसपी के निर्देश पर ऑपरेशन दस के तहत बदमाशों का सत्यापन किया जा रहा है। सत्यापन के लिए बदमाशों के घर पहुंच रही पुलिस को कई तरह की जानकारियां मिल रही हैं।
विज्ञापन
पुलिस। सांकेतिक - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑपरेशन दस के तहत बदमाशों के सत्यापन में जुटी पुलिस को कई तरह की चौंकाने वाली जानकारियां मिल रही हैं। घर पहुंचने पर पता चल रहा है कि कोई बदमाश, मां दुर्गा की दर्शन के लिए बाहर गया है तो कोई काशी विश्वनाथ धाम की शरण में है।

विज्ञापन


सत्यापन के दौरान घरवाले यह बताना नहीं भूलते कि जिन बदमाशों को पुलिस खोज रही है, उन्होंने अब अपराध से दूरी बना ली है। वे पूरी तरह सुधर चुके हैं। हालांकि पुलिस, उन्हें लौटने के बाद सत्यापन कराने की ताकीद कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, एसएसपी के आदेश पर बीते 10 साल में लूट, हत्या, नकबजनी जैसे बड़े मामलों में जेल जा चुके बदमाशों की सूची तैयार करने के साथ उनका भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। सत्यापन के लिए पुलिस बदमाशों के घर पहुंच रही है।
विज्ञापन


अचानक पुलिस के इस तरह से सक्रिय होने पर बदमाशों की नींद उड़ गई है। सबके मन में यह डर आ गया है कि कहीं पुलिस उन्हें जेल ना भिजवा दे। इसलिए कई बदमाशों ने घर छोड़ दिया है।

हालांकि, इस सत्यापन के पीछे पुलिस का मकसद सिर्फ इतना है कि ब्योरा लिया जाए, ताकि बदमाशों की निगरानी की जा सके और अपराध करने की दशा में पकड़कर कार्रवाई हो सके।

 

विज्ञापन

सर्वाधिक बदमाश खोराबार इलाके में
बदमाशों की जो नई सूची तैयार की गई थी, उसमें जिले के 28 थानों में सर्वाधिक बदमाश (1088) खोराबार थाना क्षेत्र में हैं। कैंट में 425, कोतवाली में 350, राजघाट में 349, तिवारीपुर में 446, रामगढ़ताल में 122, गोरखनाथ में 481, शाहपुर में 615, कैंपियरगंज में 190, पीपीगंज में 189, सहजनवां में 444, चिलुआताल में 649, गीडा में 122, बांसगांव में 349, गगहा में 458, बेलीपार में 287, खजनी में 302, सिकरीगंज में 235, हरपुर बुदहट में 88, गोला में 333, बेलघाट में 219, उरुवा में 209, बड़हलगंज में 399, चौरीचौरा में 453, गुलरिहा में 437, पिपराइच में 321 और झंगहा में 430 बदमाश चिह्नित किए गए हैं। इस सूची में जनवरी 2006 से मार्च 2021 तक के अपराधों में लिप्त बदमाशों को शामिल किया गया है।

केस एक
शाहपुर इलाके में चोरी के आरोपित संजय के घर पर पुलिस पहुंची तो घरवालों ने बताया कि वह वैष्णो देवी के दर्शन के लिए गया है। घरवालों ने बताया कि संजय सुधर चुका है और इस समय गैस सिलिंडर की मरम्मत की दुकान चला रहा है। पुलिस ने उसके आने पर थाने भेजने के लिए कहा है।

केस दो
बेलघाट इलाके के पिंटू सिंह के घर पुलिस पहुंची तो घरवालों ने उसके काशी में होने की जानकारी दी। घरवालों ने यह भी बताया कि वह वहीं पर काम भी कर रहा है। पुलिस ने उसको थाने में हाजिर होने के लिए समय दिया है और घरवालों ने अपना ब्योरा भरवाकर उसेजल्द बुलाने का वादा किया है।  

एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा ने कहा कि गंभीर अपराधों में जेल जा चुके बदमाशों का पुलिस सत्यापन कर रही है। सभी के घर पहुंची पुलिस ने यह दर्ज किया है कि वह वर्तमान में क्या कर रहा है। पुलिस को बदमाशों की लगातार निगरानी का आदेश दिया गया है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें