फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: गोरखपुर में मेयर पर भड़के पार्षद...कमीशन वाले नहीं हैं जो घंटों इंतजार कराया

Tue, 07 Nov 2023 11:41 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

समाजवादी पार्टी, बसपा और निर्दलीय पार्षदों ने मेयर को कार्यकारिणी की बैठक के संबंध में ज्ञापन देने की योजना बनाई थी। इसे लेकर पार्षदों ने मेयर से समय भी लिया था। आरोप है कि मेयर ने सोमवार को एक बजे का समय दिया था लेकिन पार्षदों के पहुंचने पर वह अपने कक्ष में नहीं थे।
विज्ञापन
नगर निगम में विरोध प्रदर्शन करते विभिन्न दलो के पार्षद। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विपक्षी दलों के पार्षदों ने कार्यकारिणी समिति की बैठक बुलाने में नगर निगम अधिनियम का पालन नहीं करने का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई। इस संबंध में मेयर को ज्ञापन देने गए पार्षदों को डेढ़ घंटे तक इंतजार करना पड़ा। इसके बाद उनका धैर्य जवाब दे गया और उन्होंने नारेबाजी की। इसके बाद बाहर जाते समय सपा पार्षद जियाउल इस्लाम और मेयर का आमना-सामना हो गया। बाकी पार्षदों की ओर से जियाउल इस्लाम मेयर से बोले-कमीशन वाले पार्षद नहीं हैं जो घंटों इंतजार करा दिया। इसके बाद पार्षद आगे निकल गए।

विज्ञापन


समाजवादी पार्टी, बसपा और निर्दलीय पार्षदों ने मेयर को कार्यकारिणी की बैठक के संबंध में ज्ञापन देने की योजना बनाई थी। इसे लेकर पार्षदों ने मेयर से समय भी लिया था। आरोप है कि मेयर ने सोमवार को एक बजे का समय दिया था लेकिन पार्षदों के पहुंचने पर वह अपने कक्ष में नहीं थे। इसी बीच नेतृत्व करने वाले वरिष्ठ पार्षद जियाउल इस्लाम ने फोन कर मेयर से समय मांगा। इसके बाद भी पार्षदों को लंबा इंतजार करना पड़ा।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर के युवक की रेलयात्रा में जहरखुरानी से मौत, रोजगार के लिए जा रहा था बंगलूरू

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सभी ने एकजुट होकर नगर निगम के भवन के बाहर नारेबाजी की और अपनी नाराजगी जताकर चले गए। इसी बीच जियाउल इस्लाम जैसे ही निगम से जाने के लिए निकले, मेयर की गाड़ी आ गई। गाड़ी से उतरते समय मेयर से पार्षदों ने नाराजगी जताई। जिलाउल ने कहा- कमीशन वाले पार्षद नहीं हैं। एक बजे का समय देकर फिर डेढ़ घंटे इंतजार करवाया, ये पार्षदों का अपमान है..। मेयर के आश्वासन देने के बाद वे आगे निकल गए।

इसे भी पढ़ें: बड़हलगंज में गुस्सा...लोग बोले, दरिंदे कुबेर को मिले कड़ी सजा

प्रदर्शन करने वालों में अशोक यादव, शहाब अंसारी, दिलशाद, जुबेर अहमद, अमीरुद्दीन अंसारी, विद्यानंद यादव, बिजेंद्र समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

मेयर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव ने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं थी। सबका सम्मान है। कार्यक्रम में था और सूचना भी दे दी थी। सभी पार्षद नगर निगम परिवार के सदस्य हैं। उनसे संवाद होता रहेगा।



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें