राजघाट के चकरा अव्वल निवासी किशुन कुमारी उर्फ पंडिताइन, अमरूद मंडी निवासी श्याम सोनकर, श्रीचन्द, राजघाट के मुजम्मिल शेख, मियां बाजार के हेमंत कुमार उर्फ हुटरू, बड़गो के अभिषेक धर दुबे, असुरन के मनोज सोनकर, झंगहा के सोनू प्रजापति, बांसगांव के भिउरा निवासी राजेश मौर्या, सुरेंद्र मौर्या, सहजनवां इलाके के बनकटिया निवासी शशिकपूर साहनी, रामगढ़ताल के बड़गो निवासी इरफान अली, सिकरीगंज के मलांव निवासी जयकिशुन, हरपुर बुदहट इलाके के रघुनाथपुर निवासी राजेश उर्फ पप्पू शुक्ला, रामगढ़ताल इलाके के कजाकपुर निवासी कपिलमुनि यादव, कांशीराम कॉलोनी निवासी विनय उर्फ प्रिंस दुबे, शाहपुर के घोषीपुरवा निवासी अजय कुमार गुप्ता, खोराबार के जंगल केवटलिया निवासी वीर बहादुर निषाद और खोराबार के जंगल केवटलिया निवासी मोनू कुमार निषाद की हिस्ट्रीशीट खोली गई।
140 हिस्ट्रीशीटर जेल में, सर्वाधिक चौरीचौरा में
जिले में कुल 1505 हिस्ट्रीशीटर हैं। इनमें से 135 निष्क्रिय हैं। कुछ उम्र के उस पड़ाव पर हैं कि वे अपराध नहीं कर सकते तो कइयों ने अपराध से तौबा कर ली है। पुलिस के मुताबिक 1370 हिस्ट्रीशीटर अब भी सक्रिय हैं, इनमें से 140 को पुलिस जेल भेज चुकी है। गोरखपुर जिले के पुराने रिकॉर्ड में चौरीचौरा थाने में सर्वाधिक 102 हिस्ट्रीशीटर हैं। इनमें से 12 निष्क्रिय हैं।
एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि गंभीर अपराध करने के अभियुक्त और पेशेवर बदमाशों की हिस्ट्रीशीट खोली गई। बदमाशों पर गैंगस्टर का केस दर्ज किया गया, ताकि वह जमानत न पा सकें। गैंगस्टर के आरोपियों की संपत्तियों को जब्त करने की कार्रवाई की गई। अपराध में लिप्त बदमाशों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी। कोशिश यही है कि पेशेवर बदमाश जेल में ही बंद रहें।
केस एक
13 सितंबर को माफिया सुधीर सिंह के बेलीपार में स्थित 2,150 करोड़ की संपत्ति को जब्त कर लिया गया। इसके साथ ही पुलिस ने उसके खाते को सीज किया, जिसमें 10.20 लाख रुपये मौजूद थे। इसके पहले भी पुलिस ने सुधीर सिंह पर 31 मई और 20 दिसंबर को संपत्तियों को जब्त करने की कार्रवाई की थी।
केस दो
31 अगस्त को गोरखपुर में स्मैक के धंधे की शुरुआत करने वाली किशुन कुमारी उर्फ पंडिताइन समेत 9 बदमाशों की पुलिस ने हिस्ट्रीशीट खोली। इसमें मारपीट, बलवा के आरोपी मियां बाजार के हेमंत कुमार को भी पुलिस ने शामिल किया। पंडिताइन के भी संपत्ति का ब्योरा पुलिस ने जुटा लिया है।
केस तीन
दस अगस्त को पीपीगंज में हिस्ट्रीशीटर व सपा नेता अखिलेश उर्फ भोला यादव के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला। यह कार्रवाई भी पुलिस की रिपोर्ट के बाद हुई थी। दराअसल, हिस्ट्रीशीटर मारपीट किया था, जिसके बाद उसके अवैध संपत्ति को लेकर पुलिस ने रेलवे को पत्र लिखा और कार्रवाई हुई।