टीम ने स्कूल का निरीक्षण भी किया है। बीमार बच्चों की पूरी जानकारी मांगी गई है। संक्रमण के चेन को तोड़ने के लिए स्कूल में आठवीं तक की कक्षाएं सोमवार तक बंद कर दी गई हैं। वहीं, दूसरी तरफ अभिभावकों ने सीएमओ के सीयूजी के अलावा स्वास्थ्य विभाग के टोल फ्री नंबर पर संपर्क करना शुरू कर दिया है।
कई स्कूलों के बच्चे हुए बीमार
जीएन नेशनल पब्लिक स्कूल के अलावा शहर के दर्जन भर स्कूलों में बच्चों के बीमार होने की सूचना मिली है। बताया जा रहा है कि बुखार के साथ बच्चों के शरीर पर मटर से छोटे दाने निकल रहे हैं।
बारिश से मिल सकती है राहत
जिले में लगातार तीन दिन से बारिश हो रही है। इस पर स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। डॉक्टरों का कहना है कि बारिश से इस बीमारी से राहत मिल सकती है। क्योंकि, स्कूल बारिश के कारण बंद होंगे। इससे संक्रमण का चेन एक-दूसरे बच्चों तक नहीं पहुंचेगा।