फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur Weather: गोरखपुर में पछुआ हवा ने गिराया पारा, बढ़ी ठंड

Fri, 15 Dec 2023 01:30 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

कोहरे के कारण वातावरण में नमी बढ़ जा रही है। इसकी वजह से तापमान में गिरावट आ रही है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 24 तो न्यूनतम 10.7 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि बुधवार को तापमान अधिकतम 24.4 व न्यूनतम 9.3 डिग्री रहा।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर ठंड में ठिठुरते यात्री। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम का मिजाज अब लगातार बदल रहा है। रात के अलावा दिन में भी ठंड महसूस हो रही है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान में डेढ़ डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। दिन में धूप निकलने के बावजूद लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल रही है। वहीं, पछुआ हवा की वजह से रात में गलन बढ़ जा रही है। सुबह और शाम में कोहरा रहने से वाहन चालकों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


कोहरे के कारण वातावरण में नमी बढ़ जा रही है। इसकी वजह से तापमान में गिरावट आ रही है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 24 तो न्यूनतम 10.7 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि बुधवार को तापमान अधिकतम 24.4 व न्यूनतम 9.3 डिग्री रहा।

दिन और रात में गिरावट की वजह से प्रमुख बाजारों, रोडवेज, मेडिकल कॉलेज, रेलवे स्टेशन आदि जगहों पर मौसम का असर दिखने लगा है। बाजार में गर्म कपड़ों की खरीदारी में तेजी आ गई है। वहीं रोडवेज, रेलवे स्टेशन पर लोग ठंड से परेशान दिखे। मौसम विशेषज्ञ आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट आने की संभावना जता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें