फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: फर्जी प्रमाणपत्र पर कर रहा था शिक्षक की नौकरी, केस दर्ज

Fri, 05 Jul 2024 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खंड शिक्षा अधिकारी की तहरीर पर कैंपियरगंज पुलिस ने की कार्रवाई
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय सरपतहां पर तैनात था मैनपुरी का रहने वाला ऋषिदेव
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। परिषदीय विद्यालय में फर्जी प्रमाणपत्र पर नौकरी कर रहे शिक्षक के खिलाफ कैंपियरगंज पुलिस ने कूटरचित दस्तावेज, जालसाजी समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। कैंपियरगंज के खंड शिक्षा अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

जानकारी के अनुसार, खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. प्रभात चंद राय ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सरपतहां पर सहायक अध्यापक के पद पर तैनात ऋषिदेव के खिलाफ फर्जी प्रमाणपत्र पर नौकरी करने की शिकायत बेसिक शिक्षा अधिकारी से की गई थी। वह मूलत: मैनपुरी जिले के मानिकपुर गांव का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए की जांच में बीए तृतीय वर्ष और बीएड का प्रमाणपत्र कूटरिचत मिला। स्पष्टीकरण मांगने पर वह जवाब भी नहीं दे सका। उसकी सेवा समाप्ति के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई। कैंपियरगंज पुलिस ने तहरीर के आधार पर कूटरचित दस्तावेज तैयार करने, धोखाधड़ी व जालसाजी कर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें