फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बच्चों को रिश्तेदार के घर छोड़ महिला सोखा संग गई

Fri, 05 Jul 2024 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विदेश में रहता है पति, सास ने दी तहरीर, कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुलरिहा (गोरखपुर)। क्षेत्र के एक गांव की महिला एक सप्ताह पहले बच्चों को रिश्तेदार के घर छोड़कर प्रेमी सोखा के साथ चली गई। विवाहिता की सास ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए दो थानों की पुलिस से गुहार लगाई है। उधर, मां के लिए दोनों बच्चे दादा-दादी के पास विलख रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, विवाहिता को चार वर्ष एवं डेढ़ वर्ष के दो बच्चे हैं। महिला का पति विदेश रहता है। बताया जा रहा है कि पति के विदेश जाने के बाद से ही महिला मानसिक रूप से तनाव में रहने लगी। भूत-प्रेत का साया बताकर सास, ससुर एवं ननद पर हमला तक कर देती थी। कुछ दिन पहले झाड़-फूंक के चक्कर में गांव के ही एक महिला ने किसी सोखा से ससुराल वालों से मुलाकात करा दी। जिसके बाद सोखा महिला के घर आने-जाने लगा।
विज्ञापन

चर्चा है कि इसी बीच और दोनों में नजदीकियां बढ़ गईं। एक सप्ताह पहले महिला अपने दोनों बच्चों के साथ पिपराइच थाना क्षेत्र के एक रिश्तेदारी के वहां कार्यक्रम में शामिल होने गई थी और रिश्तेदार के घर दोनों बच्चों को छोड़कर सोखा के साथ चली गई। जब मामले की जानकारी सोखा के पिता को हुई तो उसने दोनों को घर में रहने से मना कर दिया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है की सोखा महिला को लेकर गांव के ही बगीचे में रात बिताई और सुबह होते ही उसे लेकर कहीं चला गया। रिश्तेदार ने बच्चों को उनके दादा-दादी के पास पहुंचा दिया। इधर, मां के लिए बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। महिला की सास ने गुलरिहा एवं पिपराइच थाने में तहरीर देकर सोखा के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें