पुरानी बस्ती थाने और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में व्यापारी से लूट और अन्य मुकदमों में वांछित गोरखपुर के बदमाश सूरज जायसवाल को गिरफ्तार किया गया। उसके पैर में गोली लगी है।
जानकारी के अनुसार, फोरलेन से सटे चैनपुरवा के पास बदमाश को पुलिस ने घेरा तो उसने पुलिस पर फायरिंग झोंक दी। एक गोली पुरानी बस्ती थाना के दक्षिण दरवाजा चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह को लगी। इस दौरान जवाबी फायरिंग में बदमाश सूरज के पैर में गोली लगी। जिसके बाद उसे घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया। बदमाश के पास से लूट के रुपये और अवैध असलहे बरामद किए गए हैं।