कैंट की तरफ से एफसीआई की तरफ जाने वाली लाइन पर कभी-कभार ही कोई मालगाड़ी जाती है। बृहस्पतिवार को शाम करीब चार बजे एक मालगाड़ी एफसीआई की तरफ जा रही थी। इसी दौरान उसका एक वैगन ट्रैक से उतर गया।
गोरखपुर कैंट से एफसीआई गोदाम की तरफ जा रही मालगाड़ी का एक वैगन पटरी से उतर गया। वैगन के डेड लाइन पर होने के कारण सामान्य आवागमन प्रभावित नहीं हुआ। मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। एक सप्ताह में इसकी रिपोर्ट आएगी।
विज्ञापन
कैंट की तरफ से एफसीआई की तरफ जाने वाली लाइन पर कभी-कभार ही कोई मालगाड़ी जाती है। बृहस्पतिवार को शाम करीब चार बजे एक मालगाड़ी एफसीआई की तरफ जा रही थी। इसी दौरान उसका एक वैगन ट्रैक से उतर गया।
इसकी जानकारी कैंट स्टेशन को हुई तो वहां के कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे। करीब दो घंटे की कवायद के बाद वैगन को ट्रैक पर कर दिया गया। हालांकि एफसीआई लाइन होने के कारण सामान्य ट्रेनों का आवागमन प्रभावित नहीं हुआ। वैगन के ट्रैक पर आने के बाद मालगाड़ी को आगे बढ़ाया गया।