फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dev Uthani Ekadashi 2023: पांच महीने बाद आज योग निद्रा से जागेंगे भगवान विष्णु, शुरू हो जाएंगे मांगलिक कार्य

Thu, 23 Nov 2023 10:31 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

वाराणसी से प्रकाशित हृषिकेश पंचांग के अनुसार, इस दिन कार्तिक शुक्ल एकादशी का मान पूरे दिन और रात आठ बजकर 21 मिनट तक है। उत्तराभाद्रपद नक्षत्र भी शाम पांच बजकर 23 मिनट तक है। इस दिन छत्र नामक औदायिक योग है।
विज्ञापन
भगवान विष्णु (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पांच महीने के बाद भगवान विष्णु बृहस्पतिवार को देवउठनी एकादशी पर योग निद्रा से जागेंगे। इसके साथ ही चातुर्मास का समापन हो जाएगा और मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे।

विज्ञापन


वाराणसी से प्रकाशित हृषिकेश पंचांग के अनुसार, इस दिन कार्तिक शुक्ल एकादशी का मान पूरे दिन और रात आठ बजकर 21 मिनट तक है। उत्तराभाद्रपद नक्षत्र भी शाम पांच बजकर 23 मिनट तक है। इस दिन छत्र नामक औदायिक योग है। सूर्योदय की तिथि में एकादशी होने से देवउठनी एकादशी इसी दिन मान्य रहेगा।

इसे भी पढ़ें: युवती का अपहरण नहीं, शादी के नाम पर 63 हजार में सहेली ने कराया था सौदा

विज्ञापन
विज्ञापन

देवउठनी एकादशी का महत्व

ज्योतिषाचार्य मनीष मोहन के अनुसार, देवउठनी एकादशी व्रत करने से व्रतियों को सहस्रों अश्वमेध का फल प्राप्त होता है। व्रत के प्रभाव से उसे वीर, पराक्रमी और यशस्वी पुत्र की प्राप्ति होती है। यह व्रत पापनाशक, पुण्यवर्धक और ज्ञानियों को मुक्तिदायक सिद्ध होता है। व्रत भगवान विष्णु को प्रसन्नता देने वाला और विष्णु धाम की प्राप्ति कराने वाला है। इस व्रत को करने से समस्त तीर्थों का घर में निवास हो जाता है।

इसे भी पढ़ें: सुखद होगा सिक्सलेन का दीदार मगर पहले बीमार बना रहा धूल का गुबार

ये हैं इस साल के विवाह मुहूर्त

नवंबर 24, 27, 28 और 29 नवंबर
दिसंबर: 3, 4, 5, 6,7, 9, 11, 12 और 13 दिसंबर

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें