गोरखपुर जिले में प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य के खाली पड़े पदों के लिए निर्वाचन कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम विजय किरन आनंद ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रधान के दो और सदस्य के 139 पदों के लिए मतदान 20 दिसंबर को होगा।
बुधवार को जारी अधिसूचना के साथ ही नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हो गई है। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 12 दिसंबर है। नामांकन पत्रों की जांच 13 दिसंबर, नाम वापसी और प्रतीक चिह्न का आवंटन 14 दिसंबर को किया जाएगा। मतगणना 21 दिसंबर को होगी।
- नामांकन की अंतिम तिथि- 12 दिसंबर, सुबह 10 से चार बजे तक।
- नामांकन पत्रों की जांच- 13 दिसंबर, सुबह 10 से काम खत्म होने तक।
- नाम वापसी- 14 दिसंबर, सुबह 10 से तीन बजे तक।
- प्रतीक चिह्न का आवंटन- 14 दिसंबर, दोपहर तीन बजे से।
- मतदान - 20 दिसंबर, सुबह आठ बजे से पांच बजे तक।
- मतगणना- 21 दिसंबर, सुबह आठ बजे से।