फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: राष्ट्रीय स्कूली खेलों में विवेक चौहान ने जीता रजत पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
80 किलोग्राम भार वर्ग में हासिल किया दूसरा स्थान
विज्ञापन

एशियन चैंपियनशिप में भी देश के लिए जीत चुके हैं स्वर्ण पदक


संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। पीएमश्री राजकीय जुबली इंटर कॉलेज के खिलाड़ी विवेक चौहान ने 70वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर गोरखपुर का मान बढ़ाया है। उन्होंने 80 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया।
ग्रामीण परिवेश से आने वाले विवेक ने मेहनत और लगन के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है। इससे पहले भी वह राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता में पदक जीत चुके हैं। वर्ष 2025 में आयोजित एशियाई चैंपियनशिप में उन्होंने स्वर्ण पदक हासिल कर देश का नाम रोशन किया था। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बना चुके विवेक की इस सफलता से विद्यालय में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवेक की उपलब्धि पर गोरखपुर मंडल के संयुक्त शिक्षा निदेशक सतीश सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक अजीत कुमार सिंह, जुबली इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. वीपी सिंह, क्रीड़ाध्यक्ष डॉ. अरुणेंद्र राय और नीलम ने बधाई दी। उन्होंने कहा कि विवेक की सफलता दूसरे खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणादायक है। सीमित संसाधनों के बीच राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाना उनकी मेहनत और खेल के प्रति समर्पण को दर्शाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें