गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग की प्रोफेसर विस्मिता पालीवाल को थाईलैंड में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में ‘डॉ. ललित कुमार वाया बिहेवियरल हेल्थ साइंटिस्ट अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान स्वास्थ्य मनोविज्ञान के क्षेत्र में नवाचारी शोध और भारतीय स्वास्थ्य मनोविज्ञान अकादमी के विकास में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला। फुकेट में 26 से 28 अक्तूबर तक आयोजित भारतीय स्वास्थ्य मनोविज्ञान अकादमी के सम्मेलन में 26 अक्तूबर को उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया गया।