राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की ओर से बच्चों के स्कूल यूनिफार्म में पार्क और मॉल में प्रवेश पर रोक लगाए जाने के फैसले का गोरखपुर के बच्चों ने स्वागत किया है। कहा कि इस फैसले से बच्चों की सुरक्षा बढ़ने के साथ साथ शिक्षा की गुणवत्ता भी बढ़ेगी। साथ ही कच्ची उम्र में बच्चों के कदमों को बहकनें से रोका जा सकेगा।
उन्होंने कहा कि स्कूल में पढ़ने वाले तमाम छात्र-छात्राएं समय पर स्कूल न जाकर अन्य सार्वजनिक स्थानों जैसे- होटल, पार्क, मॉल या अन्य जगहों पर समय व्यतीत करते हैं। ऐसी परिस्थितियों में उनके साथ अप्रिय घटना को लेकर संभावना बढ़ जाती है।
ये बोले विद्यार्थी
स्कूल ड्रेस में ज्यादातर बच्चे पार्क व मॉल में स्कूल का बहाना कर के घुमते थे। इससे स्कूल कि बदनामी होती थी। सरकार कि ओर से लिया फैसला बहुत ही सराहनीय है।- आख्या बाजपेयी, कक्षा- 12
इस फैसले से स्कूल यूनिफार्म का महत्व बच्चों को समझ आएगा। स्कूल कॉलेज कि गरिमा भी बनी रहेगी। जो बच्चे स्कूल यूनिफार्म में सार्वजनिक स्थान पर घुमते थे उन पर लगाम लगाने का सही फैसला है। -अंजली वर्मा, प्रतियोगी छात्रा
ये बहुत अच्छी पहल है। जो विद्यार्थी स्कूल को बहाना कर के सैर सपाटे पर जाते थे उन पर अंकुश लगेगा। इस पहल से बच्चे नियमित स्कूल जायेंगे साथ ही शिक्षा कि गुणवत्ता बढ़ेगी। -असीम मणि त्रिपाठी, कक्षा- 12
कई बार बच्चे विद्यालय का बहाना कर के अभिभावक से झूठ बोलकर घुमने निकल जाते है। परिवार को लगता है कि बच्चे स्कूल गए है और किसी दुर्घटना का शिकार हो जाते है।-सतनाम सिंह, कक्षा -12