फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महराजगंज: दुष्कर्म की कोशिश कर रहे शोहदे को ग्रामीणों ने खंभे में बांधकर पीटा, सिर पर चप्पल रख गांव में घुमाया

Thu, 23 Sep 2021 04:05 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।

सार

सुबह खेत में काम करने गई युवती से छेड़छाड़ करने के आरोपी को नाराज ग्रामीणों ने खंभे में बांधकर पिटाई की और पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
आरोपी को खंभे से बांधकर पीटा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां घुघली थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती के साथ दुष्कर्म की कोशिश करने के आरोपी को लोगों ने पकड़ लिया। इसके बाद से चप्पल की माला पहनाकर गांव में घुमाया, फिर उसे एक स्थान पर खंभे से बांधकर पिटाई की। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को पकड़कर थाने ले गई। उसके खिलाफ केस दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार, घुघली क्षेत्र के एक गांव के सिवान में गुरुवार की सुबह 7 बजे खेत में काम करने गई युवती के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास कर रहे युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर पिटाई कर उसके सिर पर चप्पल रखकर पूरे गांव में घुमाया। इसके बाद आरोपी को खंभे में बांधकर जमकर पिटाई की गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के गिरफ्त से आरोपी को छुड़ाकर थाने ले गई। घटना के बाद से युवती सदमें में है, जिसे परिजन इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। पूछताछ की जा रही है। वहीं एसपी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ केस दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें