फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: कूड़ा गिराने को लेकर ग्रामीणों का विरोध जारी, मोहल्लों में लगा है कूड़े का अंबार

Wed, 07 Jul 2021 08:48 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

निगम ने छोटी गाड़ियों से लाल डिग्गी स्थित अपनी जमीन पर गिरवाया कूड़ा, कई मोहल्लों में अब भी लगा है कूड़े का अंबार।
विज्ञापन
गोरखपुर में लगा कूड़े का ढेर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर के महेवा स्थित हार्बर्ट बंधे पर कूड़ा गिराने को लेकर ग्रामीणों का विरोध चौथे दिन बुधवार को भी जारी रहा। ग्रामीणों से नगर निगम के अफसरों की वार्ता विफल रही। इसके बाद अफसरों को छोटी गाड़ियों से कूड़े का निस्तारण कराना पड़ा।  

विज्ञापन


लाल डिग्गी के पास विभाग की जमीन के साथ ही बिछिया और जेल बाईपास पर भी कूड़ा गिरवाया गया। हालांकि इस दौरान कई कूड़ा पड़ाव केंद्र पर आसपास कूड़ा बिखर गया जिससे लोगों को काफी दिक्कत हुई। रविवार को महेवा के ग्रामीणों ने कूड़ा निस्तारण का विरोध कर दिया था।

ग्रामीणों का आरोप था कि निगम के जिम्मेदार हर बार सप्ताह भर में जमीन तलाश कर कूड़ा निस्तारण से मुक्ति का भरोसा देते हैं, फिर भूल जाते हैं। कूड़े से उठने वाली बदबू से जीना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन


विरोध के चलते मंगलवार को भी कूड़े की गाड़ियां महेवा स्थित स्टोर में खड़ी रहीं। बुधवार को नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने विकल्प तलाशा और लाल डिग्गी के पास स्थित नगर निगम की जमीन पर छोटी गाड़ियों से कूड़े का निस्तारण कराया। नगर आयुक्त के निर्देश पर जेसीबी से कूड़े को बराबर कर केमिकल का छिड़काव भी किया गया। उधर, उप नगर आयुक्त संजय शुक्ला के नेतृत्व में नगर निगम की टीम ने एकला बंधे पर कूड़ा गिराने का विरोध कर रहे ग्रामीणों से संवाद किया मगर बात नहीं बनी।   

उपनगर आयुक्त ने आश्वासन दिया कि जल्द ही समस्या का निस्तारण करा दिया जाएगा। उधर, शहर के विभिन्न वार्डों में कूड़े की समस्या बनी हुई है। मोहल्ले से कूड़ा नहीं उठाए जाने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जगह-जगह कूड़े का अंबार लगा हुआ है। सिविल लाइंस के कूड़ा पड़ाव केंद्र पर दोपहर बाद कूड़े को उठाया गया।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें