फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जबरन प्रेम का इजहार करना युवक को पड़ा महंगा, लड़की ने ऐसे सिखाया सबक

Sat, 08 Aug 2020 08:08 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

महराजगंज में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां चौक बाजार थाना क्षेत्र के गांव में युवती के मोबाइल पर बार-बार फोन कर जबरदस्ती प्यार का इजहार करना दो युवकों को उस समय महंगा पड़ गया। जब लड़की ने मिलने के लिए रात को बुलाया।

विज्ञापन


कथित प्रेमी शुक्रवार की रात लड़की से मिलने चला गया। गांव में पहुंचते ही लड़की ने शोर मचाया दिया, जिससे परिजन सहित कई ग्रामीण जुट गए। ग्रामीणों ने प्रेमी और उसके साथी को पकड़कर पहले पीटा फिर पुलिस को सौंप दिया।

इसे भी पढ़ें- चिता पर रखे शव के जीवित होने पर मचा हड़कंप, रोकना पड़ा दाह संस्कार
विज्ञापन


एक गांव निवासी युवती के मोबाइल पर, कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव का युवक, फोन कर प्यार का इजहार कर रहा था। युवती ने उसे बहुत समझाया कि मेरे पास फोन न करो, लेकिन प्रेम में पागल युवक उसे बार-बार फोन कर प्यार का इजहार करता रहता।

विज्ञापन

सहेली के साथ मिलकर चली चाल

शुक्रवार को भी वह युवती के मोबाइल पर फोन कर अपने प्यार का इजहार किया तो युवती ने उसके प्यार को स्वीकार कर लिया। इसके बाद युवती ने रात में मिलने की बात कही। प्रेमी अपने प्रेमिका की बातों पर विश्वास कर लिया।

रात होते ही युवक अपने एक साथी के साथ बाइक से अपनी प्रेमिका से मिलने के उसके गांव पहुंच गया। इधर प्रेमिका भी अपनी एक सहेली को साथ लेकर प्रेमी से मिलने पहुंच गई। जब दोनों मिले तो युवती की सहेली मौका देखते ही बाइक की चाबी अपने हाथ में ले ली।

फिर सहेली दोनों को पकड़ शोर करने लगीं। शोर की आवाज सुनकर कुछ ग्रामीण मौके पर पहुंचे। दोनों युवकों की पिटाई कर दी। थानाध्यक्ष धनवीर सिंह ने बताया कि मामले से संबंधित तहरीर मिली है। पूछताछ के बाद कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें