फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दर्शक दीर्घा ने बढ़ाई रामगढ़ताल की खूबसूरती, लोग ले रहे सेल्फी

Wed, 28 Dec 2022 01:08 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।

सार

जीडीए के प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह का कहना है कि पांच में से दो दर्शक दीर्घा बनकर तैयार हो गया है। तीन का काम बाकी है जो 20 जनवरी तक पूरा कर लिया जाएगा। इसी तरह रेलिंग-फुटपाथ का काम भी करीब 90 फीसदी पूरा हो गया है। यह कार्य भी 20 जनवरी से पहले पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
रामगढ़ताल की खूबसूरती - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) द्वारा करीब तीन करोड़ की लागत से रामगढ़ताल किनारे बनाए जा रहे पांच दर्शक दीर्घा (व्यूईंग डेक) में से दो बनकर तैयार हो गए हैं। बाकी का निर्माण कार्य भी आखिरी चरण में है। जल्द ही यह भी बनकर तैयार हो जाएंगे। दर्शक दीर्घा से रामगढ़ताल की रमणीयता और बढ़ गई है। लोग खड़े होकर न केवल ताल की खूबसूरती का लुत्फ उठा रहे हैं बल्कि सेल्फी भी खींच रहे हैं।
विज्ञापन


पैडलेगंज स्थित एसटीपी के पास से लेकर नया सवेरा के मुख्य द्वार तक पांच जगहों पर दर्शक दीर्घा का निर्माण जीडीए ने इसी साल जून में शुरू कराया था। प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक बारिश की वजह से थोड़ा काम प्रभावित हुआ वर्ना निर्माण कार्य और पहले पूरा हो गया होता। दर्शक दीर्घा की लंबाई छह मीटर और चौड़ाई 15 मीटर रखी गई है। एक साथ 21 लोग यहां खड़े हो सकते हैं।

वहीं ताल के किनारे पैदल चलने वालों के लिए निर्माणाधीन फुटपाथ का काम भी आधे से अधिक पूर हो गया है।  चार फीट न्यूनतम चौड़ाई वाले इस फुटपाथ की सड़क से ऊंचाई छह इंच रखी गई है। फुटपाथ बनने से रेलिंग से सटाकर गाड़ी खड़ी करने की समस्या से निजात मिल जाएगी और सड़क पर चलने वाली गाड़ियों से टहलने वालों को खतरा भी नहीं रहेगा।
विज्ञापन


जीडीए के प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह का कहना है कि पांच में से दो दर्शक दीर्घा बनकर तैयार हो गया है। तीन का काम बाकी है जो 20 जनवरी तक पूरा कर लिया जाएगा। इसी तरह रेलिंग-फुटपाथ का काम भी करीब 90 फीसदी पूरा हो गया है। यह कार्य भी 20 जनवरी से पहले पूरा कर लिया जाएगा। दोनों परियोजनाओं को फरवरी 2023 तक पूरा करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें