फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बिल बकाएदारों से नहीं कर पाए वसूली, मिली चार्जशीट

Wed, 28 Dec 2022 12:39 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।

सार

मुख्य अभियंता आशु कालिया ने बताया कि राजस्व जमा करवाने में जिन अवर अभियंताओं ने लापरवाही की है, सभी को चार्जशीट दी गई है। काम की समीक्षा की जा रही है। इसी आधार पर आगे भी कार्रवाई की सकती है।
विज्ञापन
सांकेतिक। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बकाएदारों से वसूली करने में लक्ष्य से काफी पीछे रहने पर बिजली निगम ने मंडल के चार अवर अभियंताओं को चार्जशीट दी है। इनके अलावा कई अवर अभियंता भी रडार पर हैं। जल्द ही उनसे भी जवाब तलब किया जा सकता है।

विज्ञापन


बिजली निगम ने अपने अधिकारियों को बिल के बकाएदारों से वसूली करने का लक्ष्य तय किया है। सभी को इसी के अनुरूप वसूली करनी थी, लेकिन कुछ अधिकारियों ने इसमें रुचि नहीं दिखाई है। बिजली निगम के अफसर वसूली का लक्ष्य पूरा करने के लिए अधीनस्थ अफसरों के साथ उपभोक्ताओं के घर-घर जाकर पैसा वसूल रहे हैं। फिर भी इस माह लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व की वसूली नहीं हो पाई है।

इसी बीच विभिन्न मांगों को लेकर अवर अभियंता के साथ अधिशासी अभियंताओं ने कार्य बहिष्कार कर दिया था। इस वजह से करीब एक सप्ताह कामकाज ठप रहा। राजस्व संबंधी काम नहीं हुए। ग्रामीण खंड में उपभोक्ता बिजली बिल जमा करने नहीं आ सके। मुख्य अभियंता ने ऐसे बिजली घरों और अवर अभियंताओं को चिह्नित करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


अभी चार अभियंता अपने लक्ष्य के सापेक्ष बहुत पीछे दिखे हैं। ये ग्रामीण वितरण खंड द्वितीय में तैनात हैं। मुख्य अभियंता की नजर में करीब दस अवर अभियंता और हैं, जिनका काम काफी लचर है। मुख्य अभियंता आशु कालिया ने बताया कि राजस्व जमा करवाने में जिन अवर अभियंताओं ने लापरवाही की है, सभी को चार्जशीट दी गई है। काम की समीक्षा की जा रही है। इसी आधार पर आगे भी कार्रवाई की सकती है।

इन अवर अभियंताओं को दी गई चार्जशीट

जेई                 बिजली घर     लक्ष्य              राजस्व प्राप्ति
विज्ञापन

बृथराज राम       उनवल       59.95 लाख      7.17 लाख
जवाहिर कुमार    मंगरही        70.98 लाख      10.83 लाख
रमाशंकर         हरिहरपुर      105.62 करोड़    16.40 लाख
राजेश मिश्रा      कल्याणपुर    40.75 लाख       3.02 लाख

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें