फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्लील टिप्पणी से बढ़ा विवाद: GDA टॉवर में युवती से छेड़खानी, विरोध पर भाई को बेरहमी से पीटा- FIR दर्ज

Sun, 12 Apr 2026 11:04 AM IST
Rohit Singh अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

गोलघर स्थित जीडीए टॉवर में एक युवती बैठी थी। इसी दौरान वहां मौजूद पांच युवकों ने युवती पर अश्लील टिप्पणी कर दी। युवती के विरोध करने पर आरोपी गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद उसने फोन करके अपने भाई को बुलाया। भाई ने आकर इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर हमला बोल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आरोपियों ने युवक को दौड़ाकर पीटा।
विज्ञापन
मारपीट की वायरल फोटो - फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैंट थाना क्षेत्र स्थित जीडीए टॉवर में शुक्रवार शाम युवती से छेड़खानी का विरोध करने पर उसे और उसके भाई को पीटने का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोग बच्चों और परिवार के साथ जल्दबाजी में बाहर निकल गए।

विज्ञापन


घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर लोग नाराजगी जता रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, गोलघर स्थित जीडीए टॉवर में एक युवती बैठी थी।

इसी दौरान वहां मौजूद पांच युवकों ने युवती पर अश्लील टिप्पणी कर दी। युवती के विरोध करने पर आरोपी गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद उसने फोन करके अपने भाई को बुलाया। भाई ने आकर इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर हमला बोल दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आरोपियों ने युवक को दौड़ाकर पीटा। इस दौरान युवती मदद की गुहार लगाती रही लेकिन कोई आगे नहीं आया। लोग घटना का वीडियो बनाते रहे। हैरानी की बात यह रही कि वहां तैनात सुरक्षा गार्ड भी मूकदर्शक बना रहा।

करीब डेढ़ मिनट के वायरल वीडियो में युवक को बेरहमी से पीटते हुए देखा जा सकता है। मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा लेकिन आरोपी उस पर लात-घूंसे बरसाते रहे। आरोपियों ने युवती को धमकी भी दी।

आरोप है कि मनबढ़ों ने युवती की भी पिटाई की। मामले में युवती की तहरीर पर पुलिस ने श्रेयांश सिंह, विपुल यादव और उसके तीन अज्ञात साथियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इस संबंध में कैंट सीओ अरुण कुमार एस ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

जीडीए टॉवर में शराबियों का जमावड़ा
जीडीए टॉवर स्थित दुकानदारों का कहना है कि यहां प्रतिदिन मनबढ़ युवकों का जमावड़ा लगता है। इनकी वजह से परिवार के लोग आने से भी डरते हैं। शाम होते ही जीडीए टाॅवर बार में तब्दील हो जाता है। भवन के हर फ्लोर पर बड़े आराम से बैठकर मनबढ़ शराब पीते हैं।

आए दिन शराब पीने के बाद उत्पात मचाते हैं। इसलिए कई दुकानदार दुकान खाली कर यहां से चले गए। जीडीए टॉवर में हर तरफ शराब की बोतलें फेंकी हुई दिखती हैं। इस वजह से भी लोग यहां आने से कतराते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें