फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत भरी खबर: घर जाकर लेखपाल करेंगे सत्यापन, शादी वाले घरों को पांच की जगह मिलेंगे आठ कॉमर्शियल सिलिंडर

Sun, 12 Apr 2026 02:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर

सार

जिला आपूर्ति विभाग के अनुसार, सिलिंडर लेने के लिए संबंधित परिवारों को आवेदन करना अनिवार्य होगा। आवेदन के साथ शादी का कार्ड संलग्न करना जरूरी है, ताकि वास्तविक जरूरत का आकलन किया जा सके। अब तक विभाग को 248 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं, जिनकी क्रमवार जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही पात्र आवेदकों को सिलिंडर आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन
शादी के लिए कितने सिलिंडर बुक कर सकते हैं? - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादी समारोह में रसोई व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए जिला आपूर्ति विभाग ने बड़ा निर्णय लिया है। अब शादी वाले घरों को पहले की तुलना में अधिक गैस सिलिंडर उपलब्ध कराए जाएंगे। पहले जहां अधिकतम पांच कॉमर्शियल सिलिंडर दिए जाते थे, अब यह संख्या बढ़ाकर आठ कर दी गई है।
विज्ञापन


जिला आपूर्ति विभाग के अनुसार, सिलिंडर लेने के लिए संबंधित परिवारों को आवेदन करना अनिवार्य होगा। आवेदन के साथ शादी का कार्ड संलग्न करना जरूरी है, ताकि वास्तविक जरूरत का आकलन किया जा सके। अब तक विभाग को 248 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं, जिनकी क्रमवार जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही पात्र आवेदकों को सिलिंडर आवंटित किए जाएंगे।
Trending Videos

विभाग ने प्रक्रिया को और पारदर्शी बनाने के लिए हलवाई से भी जानकारी लेने का निर्णय लिया है। उनसे पूछा जाएगा कि कितने लोगों के लिए भोजन तैयार किया जा रहा है और किस स्तर की व्यवस्था है। इसी आधार पर सिलिंडरों की संख्या तय की जाएगी।
विज्ञापन

इसके अलावा सत्यापन प्रक्रिया में लेखपालों की भी मदद ली जाएगी। वे मौके पर जाकर शादी वाले घरों में मेहमानों की संख्या और तैयारियों का आकलन करेंगे। इसके बाद अंतिम रूप से सिलिंडर आवंटन किया जाएगा।

जिला पूर्ति अधिकारी रामेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि यह व्यवस्था पारदर्शिता सुनिश्चित करने और वास्तविक जरूरतमंदों को प्राथमिकता देने के उद्देश्य से लागू की गई है। इससे किसी प्रकार की कालाबाजारी या दुरुपयोग पर रोक लगेगी और शादी समारोहों में लोगों को आवश्यक सुविधा समय पर मिल सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें