फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में डॉक्टर तीमारदारों से बोले: बीआरडी में नहीं, निजी अस्पताल में ले चलो, वहीं करूंगा इलाज

Mon, 09 May 2022 02:22 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

डॉक्टर का मरीज को मेडिकल कॉलेज से निजी अस्पताल भेजते वीडियो वायरल, न्यूरो सर्जरी विभाग में है चिकित्सक तैनाती, बोले-दो घंटे में आ जाऊंगा अस्पताल, डॉक्टर ने फोन कर निजी एंबुलेंस भी बुलाई, कॉलेज के प्राचार्य मामले से अनजान।
विज्ञापन
BRD - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज के एक डॉक्टर का ओपीडी से मरीज को निजी अस्पताल में भेजने का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में मरीज के परिजनों से निजी एंबुलेंस से एक अस्पताल भेजने की बात कही जा रही है। वहीं, मामले से मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य अनजान हैं। उनका कहना है कि शिकायत मिलने पर जांच की जाएगी।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बीते शुक्रवार को संतकबीरनगर के रहने वाले मरीज को बीआरडी मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड के न्यूरो सर्जरी विभाग में इलाज के लिए लाया गया था। ओपीडी में पर्चा कटवाने के बाद उसे सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक भेजा गया। आरोप है कि सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में इलाज कर रहे न्यूरो विभाग के डॉक्टर ने मरीज के परिजनों को एक निजी अस्पताल का पता देकर वहां जाने के लिए कहा। साथ ही निजी एंबुलेंस को भी फोन करके बुला लिया।

डॉक्टर ने तीमारदार को बताया कि निजी अस्पताल में वह भी दो घंटे में पहुंच जाएंगे। वहीं, पर मरीज का इलाज किया जाएगा। बीआरडी में इलाज नहीं हो पाएगा। इसके बाद परिजन मरीज को लेकर सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक से बाहर आए। वायरल वीडियो में तीमारदार और मरीज को सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक परिसर के बाहर खड़ी निजी एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया जा रहा है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार ने कहा कि वायरल वीडियो की जानकारी नहीं है। अगर वीडियो मिलता है, तो जांच कराई जाएगी। दोषी मिलने पर डॉक्टर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बीआरडी में जो भी मरीज आते हैं, उनका इलाज किया जाता है। अगर कोई डॉक्टर निजी अस्पताल जाने की बात मरीज या परिजन से कह रहे हैं, तो इसकी शिकायत कॉलेज में जरूर करें। ऐसे डॉक्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।  

संविदा पर है डॉक्टर की तैनाती

मरीज को निजी अस्पताल में इलाज के लिए भेजने वाले डॉक्टर सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में संविदा पर तैनात हैं। सप्ताह में दो दिन बीआरडी मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में मरीजों को देखते हैं। बताया जा रहा है कि वह पादरी बाजार स्थित एक नर्सिंगहोम में भी सेवाएं देते हैं। आरोप है कि डॉक्टर बीआरडी से मरीजों को यहीं पर भेजते हैं।

डीएम तक पहुंची शिकायत

बीआरडी मेडिकल कॉलेज में संविदा और स्थायी (दोनों संवर्गों में) तैनात डॉक्टर आसपास के इलाकों में निजी अस्पतालों में इलाज करते हैं। कई स्थायी डॉक्टरों ने अपने करीबियों के नाम पर अस्पताल खोल रखे हैं। मेडिकल कालेज के आसपास के दो दर्जन अस्पतालों के अलावा पादरी बाजार, फातिमा, खजांची चौराहा, करीम नगर और राप्ती नगर फेज फोर से जुड़े अस्पतालों से ये डॉक्टर जुड़े हैं, जहां पर मरीजों को भेजने का काम किया जा रहा है। इस मामले की शिकायत डीएम तक पहुंच गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें