- कुंभ में राहु के साथ कम दे रहे थे लाभ, अब मीन में जाएंगे
- दो मार्च सोमवार को रात 01:01 बजे करेंगे राशि परिवर्तन
गोरखपुर। शुक्र, शनि की राशि कुंभ से निकलकर मीन राशि में सोमवार को प्रवेश कर रहे हैं। यह पहले कुंभ राशि में राहु के साथ होकर कम लाभ दे रहे थे। अब मीन राशि में राहु की मौजूदगी नहीं होने से शुक्र की ओर से मिलने वाला लाभ ज्यादा बढ़ जाएगा।
गोरखनाथ संस्कृत विद्यापीठ के ज्योतिष विभागाध्यक्ष डॉ. दिग्विजय शुक्ल के अनुसार यह परिवर्तन दो मार्च को रात में 01:01 बजे हो सकता है। हालांकि ऋषिकेश पंचाग में यह तिथि इससे अलग है जो चार मार्च बताई जा रही है। वहीं गोरक्षनाथ संस्कृत विद्यापीठ स्नातकोत्तर महाविद्यालय के वेद विभागाध्यक्ष डॉ. डॉ रंगनाथ त्रिपाठी के अनुसार, राहु के साथ शुक्र विगत माह छह फरवरी को कुंभ में आए थे जिससे लाभ कम था। अब मीन राशि में आ रहे हैं इससे पहले से ज्यादा लाभ होगा। बताया कि ज्यादा लाभ कुंभ, मीन, मेष, तुला व धनु राशि को होगा। इसके साथ ही मध्यम लाभ मिथुन, कर्क, सिंह व वृश्चिक को होगा। साथ ही इस परिवर्तन से वृष, कन्या व मकर राशि के लोगों के लिए कमल लाभ होगा।