फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: होली में दादी के चरणों में रंग लगाएंगे...भजनों पर झूमे श्रद्धालु

Mon, 02 Mar 2026 02:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
- राणी सती दादी का मनाया गया फाल्गुन उत्सव, सुबह धूमधाम से निकली शोभायात्रा

- शाम को बैंक रोड स्थित निजी स्थल में दादी की हुई पूजा-अर्चना, जली ज्योत
- कलाकारों ने दादी की भजनों से श्रद्धालुओं को किया भाव विभोर



गोरखपुर। राणी सती दादी सेवा मंडल की ओर से रविवार को राणी सती दादी का फाल्गुन उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह लक्ष्मी नारायण मंदिर, साहबगंज से निशान पूजन के साथ शोभायात्रा की शुरुआत हुई। शाम को दादी का शृंगार कर ज्योति जलाई गई। इसके बाद दादी के भजन होली में दादी के चरणों में रंग लगाएंगे...जैसे भजनाें पर श्रद्धालु झूमने लगे। कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा।

शोभायात्रा शुरू होने से पहले अमित विजेता सिंघानिया ने सपरिवार निशान पूजन किया। जबकि रथ पूजन एवं ज्योति प्रज्वलन धनराज जालान ने सपरिवार संपन्न कराया। इसके बाद बैंड-बाजे, ढोल-नगाड़ों और भजनों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा चौरहिया गोला, बक्शीपुर और बैंक रोड सहित विभिन्न स्थानों से गुजरते हुए परिणय स्थल पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने जगह-जगह भव्य स्वागत किया। शाम को बैंक रोड स्थित स्थल पर आयोजित दादी फाल्गुन होली भजनोत्सव में पवन व सुमन सिंघानिया ने सपरिवार पूजन एवं ज्योत प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कोलकाता से पधारे भजन गायक ज्योति खन्ना एवं हर्षिता डिडवानिया ने गणेश वंदना, पितृ वंदना और हनुमान वंदना के पश्चात भजनों की अविरल धारा प्रवाहित की। झुंझुनू में दादी का सच्चा दरबार है.., हमने अपने दिल पे दादी का नाम लिख लिया..., मेरी दादी ने मुझको बुलाया.. जैसे भजनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूम उठे। वहीं हर्षिता डिडवानिया के तेरा ही सहारा हमें.., उड़ रयो रंग बाज रयो चंग.., दादी दादी रटते रटते..और आयो फागणियो.. जैसे भजनों ने उत्सव को भक्तिरस से सराबोर कर दिया। उत्सव में मेहंदी, चुनरी और गजरा अर्पित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर पवन सिंघानिया, भरत जालान, अमित सिंघानिया, मनीष रूंगटा, विजय चांदवासिया, मनोज गोयल, दीपक जालान, आनंद जालान, नारायण खेमका, शैलेश तुलस्यान, अभिषेक पोद्दार, अतुल खेतान, चंदन मोदी, प्रदीप केडिया, संजय सिंघानिया, अतुल जालान, संदीप केडिया, बजरंग सिंघानिया, विनय सिंघानिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें