फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: चंपा देवी पार्क के सामने भी बनेगा वेंडिंग जोन और पार्किंग, जीडीए उपाध्यक्ष ने किया निरीक्षण

Fri, 01 Oct 2021 12:27 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

नया सवेरा स्थित आठ एकड़ जमीन की उपयोगिता पर भी मंथन शुरू। नया सवेरा पर जल्द शुरू होगी टिकट व्यवस्था, वाटर कांप्लेक्स के सामने भी शुरू होगी पार्किंग।

 
विज्ञापन
रामगढ़ताल क्षेत्र का निरीक्षण करने पहुंचे जीडीए उपाध्यक्ष। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में नया सवेरा के पास भीड़ को कम करने के लिए चंपा देवी पार्क के सामने वेंडिंग जोन और पार्किंग बनाई जाएगी। इसके साथ ही वाटर कांप्लेक्स के सामने भी पार्किंग शुरू कराने पर जीडीए विचार कर रहा है। अक्तूबर से ही नया सवेरा के पास पार्किंग और वहां प्रवेश शुल्क लेने की व्यवस्था भी शुरू की जाएगी। गुरुवार को जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह ने अभियंताओं के साथ इस क्षेत्र का भ्रमण कर संभावनाएं तलाशीं और इस संबंध में निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


रामगढ़ताल परियोजना क्षेत्र को पर्यटन के लिहाज से और विकसित करने के लिए गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने मंथन शुरू कर दिया है। जीडीए उपाध्यक्ष ने इस संबंध में शुक्रवार को एक बैठक भी बुलाई है जिसमें कई महत्वपूर्ण फैसले होने की उम्मीद है। बृहस्पतिवार को उपाध्यक्ष ने सबसे पहले चिड़ियाघर के पास निर्माणाधीन सीसी नाले का निरीक्षण किया और काम में तेजी लाने का निर्देश दिया। वहां से निकलकर नया सवेरा के पास स्थित आठ एकड़ जमीन का निरीक्षण करने पहुंचे।

यहां उन्होंने अभियंताओं के साथ इसकी इस जमीन की उपयोगिता को लेकर चर्चा की। रामगढ़ताल के सामने स्थित वाटर बॉडी के निरीक्षण के दौरान उन्होंने अक्तूबर में बोटिंग शुरू कराने को कहा। वहां से निकलकर वह चंपा देवी पार्क पहुंचे। जीडीए वहां जल्द ही एक मल्टीस्टोरी आवासी योजना शुरू करने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें