फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhath 2023: आज और कल राजघाट की ओर नहीं जाएंगे वाहन, शहर आने से पहले पढ़ लें पूरी खबर

Sun, 19 Nov 2023 09:55 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

रविवार को दोपहर दो बजे से रात आठ बजे तक और सोमवार को भोर में दो बजे से सुबह 10 बजे तक डायवर्जन लागू रहेगा। सभी प्रकार के एंबुलेंस, तीर्थयात्री वाहन या अन्य इमरजेंसी वाहन को डायवर्जन से मुक्त रखा जाएगा।
विज्ञापन
डायवर्जन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छठ पर्व पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए रविवार और सोमवार को राजघाट पुल से बड़े वाहन नहीं गुजरेंगे। अन्य वाहनों को भी ट्रांसपोर्ट नगर से रोका जाएगा। नार्मल की ओर से भी वाहन, ऑटो-ई-रिक्शा का प्रवेश प्रतिबंधित किया जाएगा।

 

रविवार को दोपहर दो बजे से रात आठ बजे तक और सोमवार को भोर में दो बजे से सुबह 10 बजे तक डायवर्जन लागू रहेगा। सभी प्रकार के एंबुलेंस, तीर्थयात्री वाहन या अन्य इमरजेंसी वाहन को डायवर्जन से मुक्त रखा जाएगा।

विज्ञापन

इधर से गुजरेंगे बड़े वाहन

- लखनऊ व संतकबीरनगर की तरफ से गोरखपुर आने वाले भारी वाहनों को नौसड़ से डायवर्ट कर दिया जाएगा। ये वाहन बाघागाड़ा, रामनगर करजहां फोरलेन होते हुए जाएंगे।
-वाराणसी, आजमगढ़, मऊ व बड़हलगंज से गोरखपुर की तरफ आने वाले भारी वाहन को बाघागाड़ा से डायवर्ट किया जायेगा, ये वाहन रामनगर करजहां होते हुए जाएंगे।
- कुशीनगर से गोरखपुर की तरफ आने वाले भारी वाहन कोनी फोरलेन से रामनगर करजहां होते हुए जाएंगे।
- देवरिया से गोरखपुर की तरफ आने वाले भारी वाहन रामनगर करजहां फोरलेन, देवरिया बाईपास, हनुमान मंदिर तिराहा होते हुए भेजा जाएगा। गोरखपुर शहर में प्रवेश नहीं करेंगे।
विज्ञापन

यहां प्रतिबंधित रहेंगे वाहन

- फरेंदा, पीपीगंज से गोरखनाथ मंदिर की तरफ आने वाले भारी वाहन व बसे प्रतिबंधित रहेंगे। ये वाहन बरगदवां तिराहे से फर्टिलाइजर, झुंगिया होते हुए खजांची चौराहा के रास्ते असुरन चौराहा, कौवाबाग, बाईपास मार्ग से चारफाटक ओवरब्रिज मोहद्दीपुर होते हुए जाएंगे।
- अमर उजाला तिराहा से लखनऊ की तरफ जाने वाली रोडवेज एवं प्राइवेट बस इंडियन ऑयल टैंकर एवं गैस टैंकर को अमर उजाला तिराहा से डायवर्ट किया जाएगा, ये वाहन देवरिया बाईपास से रामनगर करजहां होते हुए जाएंगे। आवश्यकता होने पर अन्य चार पहिया वाहन भी डायवर्ट किए जाएंगे।
- नौसड़ चौराहा से टीपीनगर चौराहा की तरफ भारी वाहन एवं बसे प्रतिबंधित रहेगें। ये वाहन बाधागाड़ा, रामनगर करजहां एवं कालेसर होते हुए जाएंगे। आवश्यकता पड़ने पर अन्य चार पहिया वाहन भी डायवर्ट किए जाएंगे।
- लालडिग्गी से गीता प्रेस, रेती चौक तक चार पहिया वाहन, ऑटो एवं ई-रिक्शा प्रतिबंधित रहेंगे।
- फलमंडी चौराहे से राजघाट पुल की ओर जाने वाले चार पहिया वाहन, ऑटो एवं ई रिक्शा प्रतिबंधित रहेंगे।
- रेलवे स्टेशन, यातायात तिराहा से गोरखनाथ मंदिर की तरफ से जाने वाले भारी वाहन व रोडवेज की बसे प्रतिबंधित रहेंगे। ये वाहन विश्वविद्यालय चौराहा, मोहद्दीपुर चौराहा, कौवाबाग, असुरन, खजांची चौराहा, फर्टिलाइजर, बरगदवां होते हुए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें