फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर वाशिंग पिट का काम पूरा: आज गोरखपुर पहुंचेगी वंदे भारत की रेक, जल्द होगा ट्रायल

Sat, 01 Jul 2023 11:16 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।

सार

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक चेन्नई से आ रही वंदे भारत आठ कोच की है। इसे हाईटेक संस्पेशन के साथ आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है। इसमें लगी सीटों को 180 डिग्री तक घुमाया जा सकता है। इस ट्रेन को लेकर रेलवे के कार्यालयों में चर्चा होती रही।
विज्ञापन
पीएम मोदी वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वंदे भारत एक्सप्रेस के लिए पूर्वोत्तर रेलवे को आवंटित रेक शनिवार की सुबह सात बजे तक गोरखपुर पहुंच जाएगी। गोरखपुर पहुंचने के बाद इसका ट्रायल किया जाएगा। रेलवे प्रशासन ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। ट्रेन के संचालन के लिए अभी तक रूट और समय का निर्धारण नहीं हुआ है, लेकिन इसका पहला रूट गोरखपुर-लखनऊ (वाया अयोध्या)-प्रयागराज हो सकता है।
विज्ञापन


सात जुलाई को पीएम नरेंद्र मोदी गोरखपुर आ सकते हैं। इसको देखते हुए पुलिस-प्रशासन तैयारी में जुटा है। इस दौरान इस बात की भी संभावना है कि पीएम गोरखपुर में वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएं। इसको देखते हुए रेलवे के अधिकारी भी तैयारी में जुटे हैं, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं कर रहे।

इसे भी पढ़ें: मानवता हुई शर्मसार: पूरी रात अधेड़ के शव को रौंदते रहे वाहन, हाथ-पैर और सिर हो गया था गायब
विज्ञापन


हालांकि, पूर्वाेत्तर रेलवे की ओर से पहले भेजे गए प्रस्ताव में गोरखपुर से लखनऊ होते हुए प्रयागराज तक वंदे भारत ट्रेन चलाने की योजना है। इसी क्रम में इस एक्सप्रेस के लिए रेक आवंटित होने के बाद बृहस्पतिवार की शाम पांच बजे चेन्नई से गोरखपुर के लिए रवाना की गई है। इसके शनिवार की सुबह सात बजे गोरखपुर पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। यहां आने के बाद उसका ट्रायल किया जाएगा, इसके लिए रूट अभी निर्धारित नहीं है।
विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों के मुताबिक चेन्नई से आ रही वंदे भारत आठ कोच की है। इसे हाईटेक संस्पेशन के साथ आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है। इसमें लगी सीटों को 180 डिग्री तक घुमाया जा सकता है। इस ट्रेन को लेकर रेलवे के कार्यालयों में चर्चा होती रही।



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें