फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जमीन विवाद में तोड़फोड़, सात पर रिपोर्ट

Mon, 15 Jun 2026 01:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हरपुर-बुदहट। थाना क्षेत्र के कटाइटिकर गांव में जमीन कब्जे के विवाद को लेकर तोड़फोड़ और धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित संतराज यादव ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि 10 जून को कुछ लोग लाठी-डंडों से लैस होकर उनके घर पहुंचे और टिनशेड एवं शौचालय को क्षतिग्रस्त कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने जानमाल की धमकी भी दी।
विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। घटना से गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी प्रशांत पाठक ने बताया कि तहरीर के आधार पर परमारथ, रामू, श्यामू, समीर, सुबासी, रामदरश और पूरन के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें