अभाविप की ओर से डीडीयू में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अतिथि व छात्राएं।
गोरखपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, दीनदयाल उपाध्याय शोधपीठ एवं डीडीयू के रोवर्स-रेंजर्स की ओर से छात्रा व्यक्तित्व विकास शिविर के चौथे दिन रविवार को छात्राओं को जागरूक किया गया।
विशेष सत्र में खोराबार थाना की उप निरीक्षक श्रुति वर्मा व साइबर क्राइम सेल की खुश्बू वर्मा ने महिला सुरक्षा व साइबर क्राइम और उसके प्रति सावधानियों को लेकर विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर प्रो. सुषमा पांडेय, शिविर प्रमुख डॉ. निशा पांडेय, गंगोत्री देवी कॉलेज की प्राचार्य डॉ. गौरी पांडेय, डॉ. मेनका, श्यामली, स्नेहा, अर्पिता, ज्योति, आराध्या, कनकलता, संपदा, दिव्या, प्राची, रूबी आदि मौजूद रहीं।