पूर्व मध्य रेलवे के सोनपुर मंडल में गार्डरिंग कार्य के लिए ब्लॉक दिए जाने के कारण वैशाली व मौर्य एक्सप्रेस का संचलन प्रभावित रहेगा। वहीं कई ट्रेनों की रिशेड्यूलिंग भी की गई है। यह जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने दी।
इन ट्रेनों का होगा मार्ग परिवर्तन
- नई दिल्ली से 18, 20, 22, 24 एवं 28 अप्रैल को चलने वाली 12554 नई दिल्ली-सहरसा वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग हाजीपुर-शाहपुर पटोरी-बछवारा के रास्ते चलाई जाएगी।
- गोरखपुर से 28 अप्रैल को चलने वाली 15028 गोरखपुर-हटिया मौर्य एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग हाजीपुर-शाहपुर पटोरी-बछवारा के रास्ते चलाई जाएगी।
री-शेड्यूलिंग
- जयनगर से 18, 20, 27 एवं 28 अप्रैल को चलने वाली 14673 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस जयनगर से 03 घंटा 30 मिनट री-शेड्यूल कर चलाई जाएगी।
- गोरखपुर से 19, 21, 23, 25 एवं 29 अप्रैल को चलने वाली 15028 गोरखपुर-हटिया एक्सप्रेस गोरखपुर से 02 घंटे री-शेड्यूल कर चलाई जाएगी।
- गोरखपुर से 24 अप्रैल को चलने वाली 15028 गोरखपुर-हटिया एक्सप्रेस गोरखपुर से 03 घंटे री-शेड्यूल कर चलाई जाएगी।
- जयनगर से 22, 24, 26 एवं 29 अप्रैल को चलने वाली 14649 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस जयनगर से 03 घंटे 30 मिनट री-शेड्यूल कर चलाई जाएगी।
नियंत्रण
- अमृतसर से 20, 22 एवं 24 अप्रैल को चलने वाली 04652 अमृतसर-जयनगर स्पेशल छपरा-हाजीपुर के बीच 100 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।
- अमृतसर से 27 अप्रैल को चलने वाली 04652 अमृतसर-जयनगर विशेष गाड़ी छपरा-हाजीपुर के बीच 40 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।
- नई दिल्ली से 25 से 27 अप्रैल तक चलने वाली 12554 नई दिल्ली-सहरसा सुपरफास्ट एक्सप्रेस छपरा-हाजीपुर के बीच 30 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।
- नई दिल्ली से 23 अप्रैल को चलने वाली 12554 नई दिल्ली-सहरसा सुपरफास्ट एक्सप्रेस छपरा-हाजीपुर के बीच 150 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।
- नई दिल्ली से 23 अप्रैल को चलने वाली 12562 नई दिल्ली-जयनगर एक्सप्रेस छपरा-हाजीपुर के बीच 135 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।
- नई दिल्ली से 18, 20, 22, 24 एवं 28 अप्रैल को चलने वाली 12562 नई दिल्ली-जयनगर एक्सप्रेस छपरा-हाजीपुर के बीच 80 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।
- गोरखपुर से 18 अप्रैल को चलने वाली 15028 गोरखपुर-हटिया एक्सप्रेस छपरा-हाजीपुर के बीच 70 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।
- अमृतसर से 17 एवं 19 अप्रैल को चलने वाली 15708 अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस छपरा-हाजीपुर के बीच 30 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।
- अमृतसर से 18, 22 एवं 28 अप्रैल को चलने वाली 15708 अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस छपरा-हाजीपुर के बीच 110 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।
- अमृतसर से 23, 25, 26 एवं 27 अप्रैल को चलने वाली 15708 अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस छपरा-हाजीपुर के बीच 50 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।
- गोरखपुर से 20 एवं 22 अप्रैल को चलने वाली 15028 गोरखपुर-हटिया एक्सप्रेस गोरखपुर-छपरा के बीच 60 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।
- गोरखपुर से 26 अप्रैल को चलने वाली 15028 गोरखपुर-हटिया एक्सप्रेस गोरखपुर-छपरा के मध्य 90 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।
गोरखपुर-अमृतसर समर स्पेशल ट्रेन 15 से
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 05005/05006 गोरखपुर-अमृतसर समर स्पेशल चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन 11 फेरों के लिए चलाई जाएगी।
05005 गोरखपुर-अमृतसर समर स्पेशल 15 अप्रैल से 24 जून, 2022 तक प्रत्येक शुक्रवार को गोरखपुर से दोपहर 2.40 बजे प्रस्थान कर खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, बुढ़वल, सीतापुर, बरेली से दूसरे दिन मुरादाबाद, सहारनपुर, यमुनानगर जगाधरी, अंबाला छावनी, लुधियाना, जालंधर सिटी, व्यास से छूटकर अमृतसर सुबह 09.30 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 05006 अमृतसर-गोरखपुर समर स्पेशल 16 अप्रैल से 25 जून, 2022 तक प्रत्येक शनिवार को अमृतसर से दोपहर 12.45 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन गोरखपुर सुबह 08.50 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में एसएलआरडी के 02, साधारण द्वितीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 12, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 05 कोच सहित कुल 23 कोच लगाए जाएंगे।