परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों को एक घंटे पहले प्रवेश दे दिया जाएगा। परीक्षा शुरू होने के बाद अगले 15 मिनट तक ही प्रवेश मिल सकेगा। इसके बाद अगर कोई अभ्यर्थी पहुंचता है तो उसे वापस कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी, अपने साथ पारदर्शी बोतल में पानी ला सकते हैं। सैनिटाइजर लेकर व मास्क लगाकर आना होगा। जिनके पास मास्क नहीं होगा, उन्हें केंद्र पर ही मास्क उपलब्ध कराया जाएगा।
इन बातों का रखें ध्यान
- अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र पर दो फोटो तथा पहचान पत्र की मूलप्रति तथा एक छायाप्रति लेकर जाना होगा।
- प्रवेश पत्र के बिना प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
- मोबाइल समेत हर तरह के इलेक्ट्रानिक उपकरण प्रतिबंधित होंगे।