प्रदेश के राजकीय, अनुदानित और निजी पॉलीटेक्निक में प्रवेश के लिए उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद की ओर से यूपीजेईई पॉलीटेक्निक परीक्षा का आयोजन 27-30 जून तक ऑनलाइन होगा। परीक्षा के लिए जिले में आठ केंद्र बनाए गए हैं जहां, 19,819 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
परिषद की ओर से जारी निर्देश के मुताबिक तीन पालियों में परीक्षा का आयोजन होगा। परीक्षा का समय ढाई घंटे होगा। प्रथम पाली में सुबह 8:00-10:30, दूसरी दोपहर 12:00-2:30 बजे और तीसरी पाली की परीक्षा शाम 4:00-6:30 बजे तक होगी।
परीक्षा के सकुशल आयोजन के लिए राजकीय पॉलीटेक्निक महिला के प्रधानाचार्य वीरेंद्र कुमार और राजकीय पॉलीटेक्निक ब्वॉयज के प्रधानाचार्य आशीष कुमार मिश्रा को नोडल अधिकारी बनाया गया है। निर्धारित समय से एक घंटा पहले से केंद्र के अंदर अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा।
इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
ग्लोबल ऑनलाइन एग्जामिनेशन सेंटर, साई कृपा ऑनलाइन सेंटर, पार्वती ऑनलाइन सेंटर, केशव टेक्नो कैंपस, विमल महिला महाविद्यालय ऑनलाइन विंग 1, पवित्रा डिजिटल ऑनलाइन सेंटर, विमल महिला महाविद्यालय ऑनलाइन विंग 2, वेब इंर्फोटेक
महिला राजकीय पॉलीटेक्निक प्रधानाचार्य वीरेंद्र कुमार ने कहा कि पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा का आयोजन जिले में 27-30 जून तक ऑनलाइन होगा। आठ केंद्रों पर तीन पालियों में परीक्षा होगी। कुल 19,819 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।