फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Panchayat Election Result 2021: गोरखपुर में देर रात तीन वार्डों का बदला गया परिणाम, प्रशासन की हुई फजीहत

Thu, 06 May 2021 09:59 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

प्रत्याशियों के बवाल मचाने के बाद दोबारा बूथवार वोटों के मिलान में सामने आई गड़बड़ी
विज्ञापन
पंचायत चुनाव विजेता को प्रमाण पत्र देते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में प्रत्याशियों और समर्थकों के बवाल पर हुए बूथवार वोटों के मिलान के बाद जिला पंचायत के तीन वार्डों का परिणाम देर रात बदल दिया गया। जांच में यह बात सामने आई कि ब्रह्मपुर रिटर्निंग आफिसर (आरओ) की गड़बड़ी से कुल वोटों में फेरबदल करते हुए वार्ड 60 और 61 में हारे प्रत्याशियों को जिता दिया गया था।

विज्ञापन


इस मामले में डीएम ने ब्रह्मपुर के आरओ सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। उनके खिलाफ चुनाव आयोग को भी लिखा जाएगा। इसी तरह वार्ड नंबर 45 में भी मुख्यालय स्तर पर लिपिकीय त्रुटि से जीते उम्मीदवार को हारा दिखा दियाया गया था। ब्लॉक से आरओ ने सही रिपोर्ट दी थी। यही वजह है कि वहां के आरओ बच गए।
 
जिला पंचायत वार्ड 60 से गोपाल यादव को जीत का प्रमाणपत्र दिया गया था। बूथवार मतों में यहां रवि प्रताप निषाद आगे थे, लेकिन कुल मतों में गोपाल को आगे दिखाकर उन्हें जिता दिया गया। इसी तरह वार्ड 61 में कोदई साहनी आगे थे, लेकिन कुल मतों में हेरफेर कर रमेश को जिता दिया गया था।
विज्ञापन


वहीं वार्ड 45 बड़हलगंज प्रथम में स्थानीय आरओ ने सही रिपोर्ट भेजी थी, लेकिन जिला मुख्यालय पर लिपिकीय त्रुटि से रामअचल को जीता हुआ दिखाया गया। तीनों वार्डों में प्रमाणपत्र भी दिया जा चुका था। निर्वाचन आयोग तक को रिपोर्ट भेज दी गई थी। आयोग ने अपनी वेबसाइट पर इसे चला दिया था। मगर वार्ड 60 और 61 के उम्मीदवारों ने कोई सुनवाई नहीं होने पर बुधवार शाम गड़बड़ी का आरोप लगाकर बवाल कर दिया।


 

विज्ञापन

परेशान हुए समर्थक

इसके बाद देर रात डीएम के. विजयेंद्र पांडियन, सीडीओ इंद्रजीत सिंह एवं एडीएम एफआर राजेश सिंह ने मैनुअली मिलान किया, जिसके बाद स्पष्ट हुआ कि वार्ड 60 से रवि प्रताप निषाद को 8635 वोट मिले हैं, जबकि स्थानीय आरओ ने 6539 वोट दिखाए थे। वहां से विजयी घोषित किए जा चुके गोपाल यादव को 6914 वोट मिले थे। इस तरह संशोधित परिणाम में रवि प्रताप निषाद 1721 वोट से विजयी घोषित किए गए हैं।

वार्ड नंबर 61 में कोदई साहनी को कुल 4464 वोट मिले थे, जबकि आरओ द्वारा 3130 वोट दिखाए गए थे। रमेश को 3812 वोट पाया दिखाकर विजयी घोषित किया गया था। जबकि रमेश के वास्तविक वोट 4186 हैं। इस तरह संशोधित परिणाम में कोदई को 278 वोटों से निर्वाचित घोषित किया गया।

वार्ड 45 में रामअचल को लिपिकीय त्रुटि के कारण 9376 वोट पाकर जीता हुआ दिखाया गया था। मगर अधिकारियों की ओर से मिलान करने पर साफ हुआ कि इस वार्ड से 6584 वोट पाकर देवशरण विजयी हुए हैं, जबकि रामअचल को 6441 वोट मिले हैं। वार्ड 21 और 32 को लेकर भी शिकायतें थीं, लेकिन जांच में दोनों के परिणाम सही पाए गए।

जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम के विजयेंद्र पांडियन ने कहा कि जिला पंचायत वार्ड 21, 32, 45, 60 और 61 के संबंध में शिकायतें मिली थीं। सभी वार्डों में पड़े मतों का बूथवार मिलान किया गया। इसमें 21 और 32 के परिणाम सही मिले। वार्ड 45 में लिपिकीय त्रुटि से रामअचल को जीता हुआ बताया गया था। इसे सुधार कर देवशरण को विजेता घोषित किया गया है। वार्ड 60 में परिणाम संशोधित कर रवि प्रताप निषाद और 61 में कोदई साहनी को विजयी घोषित किया गया है। इन दोनों वार्डों के परिणाम के बारे में ब्रह्मपुर के आरओ की गलती सामने आई है। आरओ सिंचाई विभाग के एक्सईएन वीरेंद्र कुमार के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई गई है। उनके खिलाफ चुनाव आयोग को भी कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें